रोड़ स्लीपिंग मशीनों का संचालन शुरू

पानीपत - नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।  मेयर एवं निगम आयुक्त के साथ चार अत्याधुनिक मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर शहर को समर्पित किया गया। इन नई मशीनों के संचालन से मुख्य सड़कों की सफाई अब पहले से कहीं अधिक तेज, व्यवस्थित और तकनीक आधारित तरीके से होगी। 

विशेष बात यह है कि आगामी तीन वर्षों तक इनके सुचारु संचालन एवं रखरखाव की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और धूल-मुक्त बनाए रखने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

 हरियाणा सरकार के मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि सैक्टर - 6 सामुदायिक केंद्र का पुनः उत्थान किया जाएगा । नगर निगम कमिश्नर श्री पंकज ने स्पष्ट किया है कि ताऊ देवीलाल पार्क में घूमने के लिए चारों ओर नौ फूट चौड़ी फूटपाथ बनाई जाएगी व लाईटों का पुनः उत्थान किया जाएगा। यह कार्य जुलाई तक पूरा करने की उम्मीद वक्त की है। नगर निगम की मेयर श्रीमती कोमल सैनी ने  स्पष्ट किया कि  नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना और पानीपत को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बनाना।

      इस अवसर पर शहरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छ पानीपत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

दुनियां के सामने जन्मदिन

हिन्दी की प्रमुख महिला लघुकथाकार ( ई लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी