कालिया का चुनाव
कालिया का चुनाव मां अपने मकान में घुसती है । तभी लड़का दौड़ता हुआ आता है - " मम्मी - मम्मी ! कालिया अकंल आये थे । जो चुनाव में खड़े है । दो हजार रुपये दे गये है । कहँ रहे थे । वोट मुझे ही देना । नहीं तो जिन्दा नहीं रहोगे ।" " नहीं बेटा ! कालिया को वोट नहीं देगें । इसने चार - पांच हत्या कर रखीं हैं । अब तो पुलिस पकड़ भी लेती है । चुनाव जीतने के बाद तो पुलिस भी नहीं पकड़ेगी । नहीं बेटा ! किसी कीमत पर कालिया को वोट नहीं देगें । चाहे कुछ भी हो जायें । " देखते - देखते कालिया चुनाव हार जाता है । अगले दिन हत्या के अपराध में पुलिस , कालिया को पकड़ लेती है। परन्तु हाई कोर्ट से जमानत मिल जाती है । हर कोई कालिया से घबराया हुआ है । चुपचाप एकत्रित हो कर जीतने ...