प्रबोध कुमार गोविल जन्म : 1953, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) जन्म के तुरंत बाद से ही राजस्थान में स्थाई निवास शिक्षा व अनुभव : प्रबोध कुमार गोविल पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्रोफ़ेसर तथा ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर में निदेशक के पद पर कार्यरत रहे। वे लंबे समय तक वनस्थली विद्यापीठ में प्रशासन और जनसंपर्क अधिकारी भी रहे। वे एक बहुमुखी और सृजनशील लेखक हैं जिन्होंने साहित्य की लगभग सभी विधाओं में लेखन किया है। उनकी अनेक पुस्तकें अंग्रेज़ी, उर्दू, सिंधी,राजस्थानी,मराठी, अरबी ,पंजाबी, संस्कृत, तेलुगु, उड़िया, बांग्ला, असमिया आदि भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। उनकी कई रचनाएं आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रसारित हुई हैं। प्रकाशित कृतियाँ : - कविता संग्रह : रक्कासा-सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया, उगती प्यास दिवंगत पानी उपन्यास : देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, रेत होते रिश्ते, वंश, आखेट महल, जल तू जलाल तू, अक़ाब, हडसन तट का जोड़ा, हसद, रायसाहब की चौथी बेटी, ...