कोरोना वायरस ने दुनियां में हाहाकार मंचा रखा है। भारत में लॉकडाउन से लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है । इससें सबसे अधिक युवा ही प्रभावित हुआ है। जो देश के भविष्य हैं । कोरोना की जंग में भी सबसे आगे हैं । चारों तरफ देखने को मिल जाते हैं । यही " आज की चर्चा " का प्रमुख विषय है । अब आये विचारों को देखते हैं : - कोराना की जंग में आज का युवा उस जगह खड़ा है जहां से उसे अपने आने वाले कल की एक बदली हुई तस्वीर दिखाई दे रही है।किसी भी जाति,वर्ग समाज व देश का युवा ही वो शक्ति होता है जो आने वाले दिनों की नींव तैयार करता है।इस महामारी को करीब से देखने वाले ये युवा ही देश के आगामी दिनों की कथा लिखेंगे।कोराना की जंग में युवा ही अपने कन्धों पर सबसे अधिक जिम्मेदारी लेकर खड़ा है।इस महामारी के बाद आने वाले दिनों में,यही युवा वर्ग ही नए भारत की दिशा तय करेगा।बुजुर्ग अपने हिस्से की भागीदारी लगभग निभा चुके हैं,और बच्चे अभी सीखने कि अवस्था में हैं,तो सिर्फ और सिर्फ युवा वर्ग ही तैयार है अंधकार के बाद रोशनी की नई किरण का स्वागत करने के लिए।इस वर्ग को बुजुर्ग और बच्चों दोनो क...