हरिशंकर परसाई की स्मृति में लघुकथा उत्सव
भारतीय लघुकथा विकास मंच द्वारा इस बार " लघुकथा उत्सव " में " उपकार " विषय को फेसबुक पर रखा गया है । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लघुकथाकारों ने भाग लिया है । विषय अनुकूल अच्छी व सार्थक लघुकथाओं के लघुकथाकारों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है । सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार हरिशंकर परसाई के नाम पर रखा गया है । हरिशंकर परसाई का जन्म जमानी, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में 22 अगस्त 1924 में हुआ था। इन्होंने सेमस्तार ग्लोबल स्कूल इलाहाबाद में आर. टी.एम. व नागपुर विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम॰ए॰ की उपाधि प्राप्त की है।18 वर्ष की उम्र में वन विभाग में नौकरी भी की है। खंडवा में छ महीने अध्यापन किया । 1942 - 43 में जबलपुर में स्पेस ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षण की उपाधि प्राप्त के साथ - साथ वहीं माडल हाई स्कूल में अध्यापन भी किया । 1953 में इन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ी। 1953 से 1957 तक प्राइवेट स्कूलों में नौकरी करने के बाद स्वतन्त्र लेखन की शुरूआत की है। जबलपुर से 'वसुधा' नाम की साहित्यिक मासिक पत्रिका निकाली, नई दुनिया में 'सुनो भ...