" बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ " अभियान

बीजेन्द्र जैमिनी की दो कविताएं

         






               1. बेटी का है सम्मान


बेटी पढा़ओ-
शिक्षा है वरदान
मानव जाति का है कल्याण
बेटी का है सम्मान
बेटी बचाओ – बेटी पढा़ओ
ये हम सब का है अभियान
बेटी बचाओ-
परिवार की है शान
बेटी से समाज का है कल्याण
बेटी का है सम्मान
बेटी बचाओ – बेटी पढा़ओ
ये हम सब का है अभियान
भारत बचाओ-
बेटी है वरदान
जन-जन का है कल्यान
बेटी का है सम्मान
बेटी बचाओ – बेटी पढा़ओ
ये हम सब का है अभियान


   




         2. मेरी बेटी – मेरा वैभव



मेरी बेटी
मेरी शान
मेरी आनबान
मेरी है पहचान
मेरी बेटी – मेरा वैभव
मेरी बेटी
परिवार की शान
परिवार की आनबान
परिवार की है पहचान
मेरी बेटी – मेरा वैभव
मेरी बेटी
देश की शान
देश की आनबान
देश की है पहचान
मेरी बेटी – मेरा वैभव


                   महत्वपूर्ण जानकारी

- इंटरनेट पर 2017 में Sahityapedia द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में " मेरी बेटी- मेरा वैभव " कविता को शामिल किया गया है। जिसमें 112 views मिले हैं।

- Sahitya peda ने " प्यारी बेटियां " काव्य संग्रह में " मेरी बेटी - मेरा वैभव " कविता को शामिल किया गया है। जिस का लोकार्पण 25 फरवरी 2018 को नोएडा में हुआ है। पुस्तक में 187 रचनाकारों को शामिल किया है। इस संग्रह का संपादन डॉ अर्चना गुप्ता व अभिनीत मितल ने किया है। पुस्तक " फिलप्कार्ड " पर आनलाइन उपलब्ध है।

- ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय समाचार ( बिजनौर - उ. प्र)        के  " बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ " विशेषांक ( दिसंबर -2015 ) में दोनों कविता प्रकाशित

-  भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद् ( मुम्बर्ई ) एवं. श्री सत्य साईं सेवा समिति , करनाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आध्यात्मिक कवि सम्मेलन दिनांक 25 अक्टूबर 2015 को बीजेन्द्र जैमिनी द्वारा दोनों कविताएं का पाठ व " आध्यात्मिक साहित्य गौरव " मानद उपाधि से अलंकृत

- दूरदर्शन हिसार द्वारा 2015 में प्रकाशित  बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ( काव्य संकलन ) में दोनों कविता प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का विमोचन हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओ एस डी श्री राज कुमार भारद्वाज द्वारा हरियाणा दिवस 01 नवंबर 2015 को हुआ है।

- जैमिनी अकादमी समाचार पत्र के सितम्बर 2015 के अंक में दोनों कविता प्रकाशित हुई है।

- दूरदर्शन हिसार द्वारा 02 सितम्बर 2015 को " बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ " कार्यक्रम हेतु दोनों कविताएं को टेलिकास्ट किया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )