समाधान ( कहानी संग्रह ) : लेखक रमाकान्त शाक्य

                               इस संग्रह में आठ कहानी है । जिस का सम्पादन डॉ हरिश्चन्द्र शाक्य ने किया है।
 1. नाना
 2. लौट के बुद्ध घर को आये
 3. जूता
 4. नीयत
 5. विधवा सुहागिन
 6. संगति
 7. जवानी
 8. समाधान
          ये लेखक का प्रथम कहानी संग्रह है। " नाना " कहानी में प्रेम को वर्णनात्मक शैली में पेश किया है। जिस में कोर्ट मैरिज को भी दिखाया गया है।
         " लौट के बुद्ध घर को आये " में बेरोजगार युवाक की कहानी है । जिस में ताजमहल का भी
वर्णन पेश किया है।
       " जूता " कहानी में भी प्रेम को दिखाया है। परन्तु जूता ही वरदान साबित होता है।
       " नीयत " अनाथ लड़के की कहानी है। दूर के रिश्ते की भाभी उसका पालन पोषण करतीं हैं।
       " विधवा सुहागिन " कहानी में विधवा बहू का पुनः विवाह की अच्छी कहानी है।
       " संगति ‌" औरत की गलत रास्ते की कहानी है। जो बुरी संगत का असर दिखाया गया है।
       " जवानी " कहानी में  होश खोता हुआ व्यक्ति पेश किया है।
       " समाधान " पुस्तक शीर्षक ‌कहानी में ‌मरीज और नर्स की प्रेम‌ कहानी ‌दिखाई है।
       अतः सभी कहानियां में भारतीय परिवेश है । भाषा शैली भी सरल है। भाव में उत्थान स्पष्ट नज़र आता है। लेखक अपनी बात कहने में कामयाब हैं।
                    पुस्तक का प्रकाशन
                      शाक्य प्रकाशन
     घण्टाघर चौक , क्लब घर , मैनपुरी - 205001
                                 उत्तर प्रदेश
           प्रथम संस्करण : सितंबर - 2017

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

हिन्दी की प्रमुख महिला लघुकथाकार ( ई लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

दुनियां के सामने जन्मदिन