सरकार की सार्थकता : गंठबंधन में या बहुमत में
चुनाव का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है । हर कोई सरकार के बनने का इंतज़ार कर रहा है । सरकार बहुमत होगी या गठबंधन की .... ? वोट तो जनता देती है फिर बहुमत भी जनता की देने है । वैसे भी लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सरकार की सार्थकता स्पष्ट करता है । देखते है जैमिनी अकादमी की परिचर्चा में कौन - कौन शामिल होते है :- नवी मुम्बई - महाराष्ट्र से अलका पाण्डेय लिखती है कि बहुमत वाली सरकार पर ही जनता भरोसा करती है ! गठबंधन वाली सरकार कभी भी गिराई जा सकती है ! बहुमत वाली सरकार अपने निर्णय ले सकती है आईये देखते है । बहुमत की सरकार के पास अपने प्रस्ताव पारित कराने के सबसे ज्यादा संभावनाएँ होती हैं, और इनके विधेयक कभी कभार ही सदन में हारते हैं।[1] इसकी तुलना में एक अल्पमत की सरकार को अपने विधेयक पारित कराने और अपनी बात मनवाने के लिये लगातार साथी और विरोधी दलों से मोल-भाव करते रहना पड़ता है। ऐसे में भ्रष्टाचार की संभावनाएँ बलवती हो जाती हैं। ...