सरस्वती सुमन पत्रिका

       प्रधान सम्पादक : डा. आनन्दसुमन सिंह
       सारस्वतम, 1- छिब्बर मार्ग (आर्य नगर)
         देहरादून - 248001 उत्तराखंड

  साहित्य एवं संस्कृति अभियान की मासिक " सरस्वती सुमन " पत्रिका में अमरकाव्य , वेद वाणी, चाणक्य नीति, मेरी बात, काव्य धारा, पुस्तक समीक्षा, साहित्यिक समाचार, चिट्ठी -पत्री के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के लेख, कहानी,बालकथा, व्यंग्य, लघुकथा आदि बहुत कुछ होता है। संदीप राशिनकर की रंग-बिरंगी चित्रकारी से सुसज्जित पत्रिका है।
        60 पेज़ की पत्रिका का प्रकाशन जितना सुन्दर है उतनी ही साम्रगी का सम्पादन सुंदर है। अखिल भारतीय स्तर पर पत्रिका प्रसारित होती है।
        अमरकाव्य के अन्तर्गत इस बार रहीम को प्रकाशित किया गया है। जीवन परिचय के साथ विभिन्न दोहे दिया गया है।  वेदवाणी में एक श्लोक का सम्पूर्ण विवेचना दी जाती है इस को पेश स्वयं डा. आनन्दसुमन​ कर रहें है। चाणक्य नीति को किस्तों के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है इस बार पांच अध्याय प्रकाशित किया गया है। मेरी बात..... के अन्तर्गत पाठकों से पत्रिका से लेकर परिवार तथा देश की संस्कृति आदि की बातें करते हैं।
        साहित्य समाचार व पुस्तक समीक्षा पत्रिका की शान है। श्रीमति सरस्वती सिंह की स्मृति में पत्रिका प्रकाशित हो रही है। पत्रिका के विभिन्न विशेषांक प्रकाशित हो चुके हैं। यहीं पत्रिका की उपलब्धियां हैं।
                                       - बीजेन्द्र जैमिनी
                                     मो 9355003609

 

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )