पानीपत से दिल्ली सड़क मार्ग सफर मंहगा होगा

पानीपत  - पानीपत से दिल्ली के बीच सड़क मार्ग से सफर करना महंगा होगा। दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन की नई सड़क बन रही है। अलग से एक टोल टैक्स लगेगा। मार्च 2019 तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर मुकबरा चौक (15.5 किमी) से सिवाह तक (किमी नंबर 84) तक आठ लेन की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निजी कंपनी एसेल इसका निर्माण करवा रही है। आठ लेन के इस सड़क पर 2000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। दोनों लेन में कार्य चल रहा है। सड़क पर मिट्टी व रोड़े डाल कर बिटुमिन कारपेट की मोटी परत बिछाई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर 2016 से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। आठ लेन की सड़क बन जाने के बाद वाहनों की अवाजाही में कोई परेशानी नहीं आएगी। दुर्घटना का ग्राफ गिरेगा और एनएचएआइ अधिकारियों के मुताबिक पानीपत में उत्तर प्रदेश, पंजाब व हिमाचल से आने वाले वाहनों का लोड दिल्ली की तरफ बढ़ता है। आठ लेन बन जाने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी। स्पेश की कमी से ज्यादातर दुर्घटनाएं होती है।

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )