न्यामती पत्रिका

         मुख्य सम्पादक : चन्द्र भानु आर्य
         45, न्यामती सदन, मुखर्जी अपार्टमेंट
           डा मुखर्जी नगर, दिल्ली -110009

  शिक्षार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों शिक्षा प्रेमी अभिभावकों के सर्वीगीण उत्थान को समर्पित दिमासिक पत्रिका " न्यामति " पिछले 15 साल से प्रकाशित हो रही है। यह न्यामती कल्याण समिति की पत्रिका है
     इस पत्रिका में परिचर्चा, हास्यामृत, यही है जीवन जीने की कला/ चिन्तन क्षण , प्रणम्य / पुरस्कार/ सम्मान, शर्म से झुक गई आंखें/ हमारी विडम्बनाएं , शिक्षा-परीक्षा : कानूनी कतरनें , फरीदाबाद/ हरियाणा/ भारत क्षेत्रे : शिक्षा क्षेत्रे , पुस्तक समीक्षा, बालकोना, स्वच्छ भारत मिशन, लघुकथा, कहानी, आलेख आदि बहुत कुछ होता है। सभी अपने आप में कुछ ना कुछ देश का प्रतिबिंब नज़र आता है।
     पत्रिका का आकार अच्छी पत्रिका का है । प्रिंटिंग भी श्रेष्ठ है। साम्रगी हिन्दी भाषा से लेकर शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देती है। साहित्य की दृष्टि से लघुकथा, कहानी व काव्य के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं।
      पत्रिका के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्वों को विभिन्न अवसरों पर पेश करता रहता है। जो पाठकों का मार्गदर्शन का कार्य करता है। यह व्यक्तित्व समाज को आईना दिखाने का मौका देता है।
      कुल मिलाकर पत्रिका अपने उद्देश्य में सफल नज़र आती है।

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )