अखिल भारतीय हिन्दी हाईकू प्रतियोगिता - 2008
जैमिनी अकादमी
द्वारा आयोजित
12 वी
अखिल भारतीय हिन्दी हाईकू प्रतियोगिता - 2008
जैमिनी अकादमी द्वारा 12 वी अखिल भारतीय हिन्दी लघुकथा 2008 का आयोजन किया गया है । जिसमें 78 हाईकूकारों के 246 हाईकू ने भाग लिया है । प्रतियोगिता सम्पादक बीजेन्द्र जैमिनी ने सभी के एक एक हाईकू चुन कर " निर्णायक मण्डल " को सौंप देने के उपरांत " निर्णायक मण्डल " ने परिणाम इस प्रकार घोषित किया :-
प्रथम पुरस्कार :-
सुखी जीवन
दु:ख सहकार भी
खुश रहना
- ए कीर्तिवद्वन
मुजफ्फरनगर - उत्तर प्रदेश
द्वितीय पुरस्कार :-
पत्थर नहीं
हिमालय होता है
मां का हृदयँ
- अशोक ' आनन '
मक्सी - मध्यप्रदेश
तृतीय पुरस्कार
यू मत डर
जरूर न्याय मिलें
सुकर्म कर
- राजेन्द्र नटखट
सरस्वती विहार - दिल्ली
तीन सांत्वना पुरस्कार :-
1.
प्रतिभा कभी
मोहताज न रही
परिवेश की
- प्रदीप कुमार शर्मा
रायगढ़ - छत्तीसगढ़
2.
आभार हुआ
स्वप्न अपूर्ण रहा
जीवन टूटा
- मुकेश रावल
आनंद - गुजरात
3.
हिन्दी सप्ताह
अंग्रेजी व्यवहार
अपनाईयो़
- आचार्य वीरेन्द्र सिंह गहरवार
बालाधाट - मध्यप्रदेश
Comments
Post a Comment