कनीना ( महेन्द्रगढ़ जिला ) का मां शेरावाली मंदिर



        कनीना का मां शेरावाली मंदिर 



कनीना में मंदिर की स्थापना करीब 12 वर्ष पूर्व हुई है। इसका निर्माण कार्य संजीत यादव  की देखरेख में संपन्न हुआ है। इस मंदिर के चारों ओर द्वार एवं विशाल सीढिय़ां हैं। दूर से ही आकर्षित करता हुआ माता मंदिर वर्तमान में विख्यात है। 


           मूर्ति में है विशेष आकर्षण 




मंदिर की भव्य मूर्ति 51 हजार रुपये में जयपुर के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा निर्मित करवाकर विधि विधान से इस मंदिर में स्थापित करवाई गई थी। करीब 61 फुट ऊंचे  मंदिर है। शहर का यह एकमात्र मां शेरावालीं का मंदिर है। आकर्षण का कारण शहीद प्रतिमाओं के पास होना भी है। पार्कों से सुसज्जित इस मंदिर को दूर दराज से भी देखा जा सकता है। इस मंदिर की देखरेख का काम भी कनीना के संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम पर रहने वाले संत ही करते हैं।  पास में सामान्य बस स्टैंड स्थित है। 
     महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे तक रेल सेवा या बस सेवा से पहुंचा जा सकता है। रेलवे स्टेशन से महज दो किमी बस स्टैंड के पास ही यह भव्य मंदिर दिखाई पड़ता है। यहां पर कोई भी पुजारी नहीं रहता है। भक्तजन स्वयं यहां आकर धोक लगाकर अपने घरों को चले जाते हैं। 
       मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि कनीना क्षेत्र में यह विशाल मंदिर है । वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्रों पर भीड़ एक मेले का रूप ले लेती है। सुबह-शाम जोत जलती है और पूजा चलती है। भक्तजन भी यहां आकर जोत जलाते हैं। इस मंदिर में भक्तों का पूरे नवरात्रों में तांता लगा रहता है। दूर दराज से भक्त आते हें और पूजा करते हैं। 

     - होशियार सिंह यादव
    करीना - महेन्द्रगढ़ - हरियाणा
================================



सूचना को ध्यान से पढें
*****************
       जय माता दी
      

              अपने आसपास के  मन्दिर
              ********************
           

     नवरात्र के शुभ अवसर पर " अपने आसपास के मन्दिर "  ई - पुस्तक तैयार हो रही है । जिसमें आप अपने गांव / शहर के विशिष्ट  मन्दिर का फोटों ( मन्दिर के प्रमुख गेट का पूरा फोटों व मन्दिर के अन्दर किसी भी देवी का फोटों ) व  मन्दिर के इतिहास पर लेख ( लेख में मन्दिर के पुजारी का नाम व मन्दिर के प्रधान का नाम अवश्य उल्लेख करें ) तैयार कर के WhatsApp ( 9355003609) पर भेजें ।  अपना फोटों , नाम व पता अवश्य भेजें । शामिल सभी लेख को डिजिटल सम्मान से सम्मानित किया जाऐगा ।

                          निवेदन
                      बीजेन्द्र जैमिनी
                    जैमिनी अकादमी
            पानीपत - 132103 हरियाणा
         WhatsApp No. 9355003609


          

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )