त्रिवाहिनी त्रैमासिक पत्रिका

               सम्पादक : त्रिलोक चपल
                  ओम साहित्य कुटीर
                  188 /5 , गांधी नगर
                    जीन्द - हरियाणा

    त्रिवाहिनी हिन्दी पत्रिका विशेष रूप से भारतीय साहित्य के विभिन्न रूपों में देखा जा सकता है। नियर्मित रूप से सम्पादकीय पढ़ने के लिए मिलता है। काव्य, कहानी, बाल साहित्य, व्यंग्य, चिंतन, लघुकथा आदि हर अंक में होते हैं। " आप की डाक " के अन्तर्गत पाठकों के पत्र प्रकाशित किये जातें हैं। यह पत्रिका की सफलता का गुणगान करते नजर आते हैं। समय समय पर विशेष लेख प्रकाशित होते हैं जो समकालीन होते हैं। हिन्दी भाषा के प्रति प्यार स्पष्ट रूप से नंजर आता है। हिन्दी भाषा पर लेख व कविता के विभिन्न रूपों में देखें जा सकतें हैं। साहित्यिक गतिविधियां के अन्तर्गत साहित्य समाचार प्रकाशित होते हैं जैसे :- साहित्य सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं के पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आदि होते हैं। हिन्दी साहित्य की विभिन्न पुस्तकों की समीक्षा को भी सहज़ रूप से प्रकाशित किया जाता है। साहित्य सरोवर में प्रकाशित पुस्तकें , पत्र - पत्रिकाओं के विवरण प्रकाशित होते हैं जो पूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
       यह पत्रिका 2008 में शुरू हुई है। भारत सरकार का आर.एन.आर्ई नम्बर HARHIN/ 2008/ 28753 है। पत्रिका के संपादक त्रिलोक चपल को समय समय पर विभिन्न प्रकार के सम्मान मिलते रहते हैं जिस में जैमिनी अकादमी ( पानीपत) की मासिक श्रंखला के अन्तर्गत " सम्पादक - रत्न " सम्मान भी है।

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )