पंचायतन पत्रिका

         सम्पादक : डां जगदीश प्रसाद लवानिया
                           प्रभुशरण      
                    म. न. 232 , फेस -2
                     आशीष रोयल पार्क     
                      बरेली - उत्तर प्रदेश

    पंचायतन त्रैमासिक पत्रिका  साहित्य, कला , संस्कृति, मानदिकी, समाज विज्ञान संदर्भ की अन्तश्चेतनात्मक  विषय वस्तु लेकर पाठकों के सामने आने के उद्देश्य की पूर्ति करती है।  पत्रिका के संपादक डा जगदीश प्रसाद लवानिया प्रख्यात कवि एवं लेखक हैं। इन का परिचय  हर अंक में होता है। सम्पादक महोदय की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। अनेंक पुस्तकों का सम्पादन भी किया है।
       पत्रिका में अधिकतर शोधपूर्ण लेख प्रकाशित होते हैं। जो साहित्य तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विवेचना प्रस्तुत करते है। यह लेख परिवार के हर सदस्य के लिए कहीं ना कहीं उपयोगी साबित होते  हैं। पत्रिका में कविताएं तथा लघुकथा भी अपना स्थान बना लेती है। पत्रिका के सदस्यों के समाचार प्रकाशित होते हैं। यह पत्रिका की विशेष उपलब्धि है। पत्रिका पिछले दस साल से प्रकाशित हो रही है।  

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )