हिन्दी सेवी संस्था कोश

                कोश का सम्पादन वीरेन्द्र परमार ने किया है। जिस में 103 संस्थाओं का विवरण प्रकाशित किया गया है। जो भारत के कोने-कोने से लेकर नीदरलैंड, सिंगापुर, मारिशस आदि की संस्थाएं हैं। जो हिन्दी भाषा के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करती हैं।
       जैमिनी अकादमी, पानीपत का विवरण पेज़ न 105 पर प्रकाशित किया गया है। पानीपत के लिए सौभाग्य है कि पानीपत की एक मात्र संस्था को कोश में स्थान प्राप्त हुआ है।
        भारत की पुरानी से पुरानी, नई से नई संस्थाओं का विवरण दिया है। यही कोश की सफलता है। विश्व हिन्दी सम्मेलन का पूर्ण विवरण में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन से लेकर पुस्तक लिखें जाने तक के सभी कार्यक्रमों का विवरण दिया है। प्रथम सम्मेलन 10 जनवरी को अब हर साल विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा है।
       हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का भी विवरण दिया है। इस की परीक्षा से लेकर सम्मान / पुरस्कार आदि का उल्लेख किया है। इससे सम्बन्धित सभी संस्थाओं का भी उल्लेख किया है। सम्मेलन के अनेक ग्रंथ एवं कोशों के प्रकाशन का उल्लेख किया है। सम्मेलन पत्रिका 1915 से प्रकाशन किया जा रहा है। सम्मेलन के परीक्षा केंद्र भारत के अतिरिक्त अमेरिका, थाइलैंड, बर्मा, मरीशस, सूरीनाम, इंग्लैंड, हालैंड आदि देशों में होने की  जानकारी दी है।
     भारतीय साहित्य के सबसे बड़े पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था " भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली " का विवरण दिया गया है। इस की स्थापना 18 फरवरी 1949 को हुई है। अनेक ग्रंथ का हिन्दी अनुवाद प्रकाशित कर चुकी है। परन्तु पुरस्कार 1965 में शुरू हुआ। भारतीय सभी भाषाओं में से एक भाषा के लेखक को प्रति वर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
      उपरोक्त के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ, नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नर्ई दिल्ली, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा, साहित्य अकादमी नर्ई दिल्ली, साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा, हिन्दूस्तानी अकादमी इलाहाबाद, गुजरात विघापीठ अहमदाबाद आदि अनेक संस्थाओं का विवरण दिया है। पुस्तक के लिए उपयोगी साम्रगी लेखक ने एकत्रित कर के पाठकों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया है लेखक बधाई के पात्र है।
                पुस्तक का मुद्रक
              जयपाल एण्ड ब्रदस
     8886/14 बी, शीदीपुरा, करोल बाग
             नर्ई दिल्ली - 110005
             प्रथम संस्करण : 2009
                                        - बीजेन्द्र जैमिनी
                                             समीक्षक

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )