पूजा के फूल

    पुस्तक का संकलन मुरारी लाल शर्मा ने किया है। यह पुस्तक हनुमान भगतों के लिए एक अनुपम भेंट है। पुस्तक में साम्रगी को 72 शीर्षक के रूप में दिया है।
     पुस्तक में गणेश वन्दना, शिव वन्दना आदि अनेक वन्दना दी गई हैं। अधिकतर साम्रगी हनुमान जी से सम्बंधित है।  भजन, चालीसा, अमृत वाणी, बजरंग बाण, श्रीरामचरित मानस की सिद्ध चौपाईयां, मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर कुरुक्षेत्र, दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर कुरुक्षेत्र, पंचमुखी हनुमान नाथ मंदिर कुरुक्षेत्र, पंचमुखी हनुमान कवच आदि का उल्लेख किया गया है।
        पुस्तक में मंगल कामना भी हैं। मानस सार सहित स्तुति भी दी गई है। पुस्तक में कुरुक्षेत्र के हनुमान जी के मन्दिरों के उल्लेख से स्पष्ट होता है कि पुस्तक में दिए गए नाम भी कुरुक्षेत्र निवासीय़ों के ही है। अतः पुस्तक का उद्देश्य लोगों में हनुमान जी के प्रति आस्था जाग्रत करना है।
                        प्रकाशक
       मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मन्दिर
           न्यू कालोनी, कुरुक्षेत्र - हरियाणा
            संस्करण : 2006- 2007
                                         - बीजेन्द्र जैमिनी
                                               समीक्षक

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )