बलराम यादव से साक्षात्कार


जन्म : 01 जुलाई 1970 , देवरा - छतरपुर
पिताजी  श्री दरवारी लाल यादव
माताजी  श्रीमती केशर बाई यादव
शिक्षा :  एम ए इंग्लिश , बीएड 
व्यवसाय : शासकीय सेवा शिक्षक
विधा : गीत, ग़ज़ल, दोहे, चौपाई, कविता

सम्मान : -

- साहित्य साधक सम्मान 
- हास्य शिरोमणि सम्मान

विशेष :-

- आकाशवाणी छतरपुर में कलाकार
- आकाशवाणी से लोकगीत एवं कविताएं प्रसारित 
- कुछ बालगीत एवं कविताएं प्रकाशित

पता :
ग्राम व पोस्ट देवरा - छतरपुर - मध्यप्रदेश
प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ? 
उत्तर - मैंने 18 वर्ष की आयु में लिखना शुरू किया था।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ? 
उत्तर - मेरी पहली रचना काफी समय बाद आकाशवाणी छतरपुर से वर्ष 2000 में प्रसारित हुई।

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - मैं गीत, ग़ज़ल दोहे चौपाई एवं कविताएं लिखता हूं।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ? 
उत्तर - मैं लेखन के माध्यम से समाज में फैली हुई बुराई जैसे छुआछूत, दहेज प्रथा के साथ ही सभी को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करने का कार्य करता हूं।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर - वर्तमान साहित्य में मुझे मुंशी प्रेमचंद पसंद है।उनकी कहानियां,एवं उनके उपन्यास गोदान कर्मभूमि
पसंद है।

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर - मैं स्वयं आकाशवाणी छतरपुर में एक कलाकार हूं।
जब मेरा प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर से हुआ,तो मुझे बहुत ख़ुशी हुई।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर - कवि सम्मेलनों के माध्यम से समाज के लोगों के समक्ष अपनी बात को कहने का मौका मिलता है, कविता के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डालते है।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - मेरी नज़र में साहित्य समाज को आईना दिखाने काम करता है। जहां तक फेसबुक की बात है तो ये प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से हम लोगों तक पहुंच सकते हैं।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - जहां तक सरकारी पुरुस्कारों की बात है तो ये जिस राजनीतिक दल से जुड़े सत्तासीन लोगों के कृपा पात्रों को अधिकांश मिलते हैं। गैर सरकारी संगठन भी अपने करीबी लोगों के बाद ही दूसरों को देते हैं।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ? 
उत्तर - जब मेरा आकाशवाणी छतरपुर में कलाकार के रूप स्वर परीक्षण के लिए मैं पहली बार स्टुडियो में गया तो मुझे भय और घवराहट हुई। उसके कुछ दिनों बाद जब उसका परिणाम आया कि मैं सफल हो गया। तब मुझे बहुत अच्छा लगा।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ? 
उत्तर - जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी कार्य की सफलता मै परिजनों की मुख्य भूमिका रहती है।


          

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )