डॉ. रमाकांत क्षितिज से साक्षात्कार

जन्म : 21 जुलाई 1969 अमेठी - उत्तर प्रदेश
पिता : श्री भगवान तिवारी
माता : श्रीमती भानुमति तिवारी
शिक्षा : पीएचडी मुंबई यूनिवर्सिटी

पुस्तकें : -

- मुंबई में एक और समंदर ( रिपोर्ताज ) मुंबई मे 2005 मे आई बाढ़  पर आधारित
 - अधूरा सच  ( कहानी संग्रह  )
- जीवन संघर्ष  ( कहानी संग्रह  )
-  काश! आठवीं संतान  लड़की  होती !  (कविता संग्रह )
अइसन हमार गांव रहा  (अवधी भाषा में कविता संग्रह )

विशेष -

- कथाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह ( समीक्षा )
-उपन्यासकार अब्दुल बिस्मिल्लाह ( समीक्षा  )
- प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन

पता : प्रिंसिपल होली होराइजन स्कूल कैलाश नगर,कल्याण पूर्व ( मुंबई ) महाराष्ट्र

प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ?
उत्तर : लगभग 15 वर्ष की आयु  में, पीयूष, कबीर 

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ?
उत्तर : 1986 स्कूल की पत्रिका में शीर्षक था,  " मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्मता होता है "

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर : कविता, लेख, कहानी, संस्मरण 

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर : कोई संदेश नही, जो देखता हूं महसूस करता  हूं लिख देता हूँ.

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर  : कबीर की रचनाएँ 

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर : अवसर नही मिला

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर : हाँ,सिर्फ मनोरंजन 

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर : साहित्य भोजन है, फेसबुक साहित्य नाश्ता ।
लेखन तो बहुत हो रहा है, परन्तु पाठक कम होते जा रहे हैं.सोशल  मिडिया के प्रभाव मेँ भाषाई  आशुद्धता बढ़  गई है. भविष्य  में डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग हिंदी के रचनाकारों बहुतायत  में करना ही होगा. सोशल  मिडिया से हिंदी के रचनाकारों  का लाभ ही हुआ है.

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर : जानकारी नही है

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ?
उत्तर : बहुत से हैँ 

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ?
उत्तर : महत्वपूर्ण भूमिका है. उसके बिना सम्भव ही नही.

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )