डा. नीना छिब्बर से साक्षात्कार

पिता : श्री ओमप्रकाश वैद
जन्म : 7 अगस्त 55 , दिल्ली
शिक्षा : ।एम.ए..हिंदी. अग्रेंजी.. बी.एड.पी एच डी हिंदी

पुस्तकें : -

1. आंकाक्षा की ओर ( काव्य संग्रह )
2.मनोवैज्ञानिक उपन्यासों मे असामान्य पात्र ( शोध प्रबंध )

साहित्यिक उपलब्धियाँ : -

- कथादेश 2017 अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता मे पाँचवा स्थान।
 -  विश्व हिंदी संस्थान कनाडा की ओर से , कविता आमंत्रण  मे कविता  बेटियाँ को प्रशस्ति पत्र।
- उदीप्त प्रकाशन द्वारा  लघुकथा श्री एवं  काव्य भूषण सम्मान।
- हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव 2017 हिंदी साहित्य सेवा सम्मान
- काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मान 2017
- भाषा सहोदरी   2016 / 2017  लघुकथा एवं कविता के लिए प्रशस्ति पत्र।
- कलम की आवाज ऐरावत आन लाईन विराट कवि सम्मेलन मे  सम्मान पत्र।
- काव्य रंगोली मातृत्व ममता सम्मान 2018
- साहित्य सरोज लघुकथा प्रतियोगिता - 2018 लघुकथा चक्की को तृतीय स्थान।
- इंदौर की शुभसंकल्प संस्था की ओर से कहानी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान।
- जैमिनी अकादमी द्वारा अखिल भारतीय हिंदी लघुकथा
प्रतियोगिता  प्रथम पुरस्कार।
- अमृत धारा साहित्य महोत्सव 2018 अमृतादित्य साहित्य गौरव।
 -  शब्द शक्ति साहित्यिक संस्था गुरूग्राम(  पिता) विषय पर श्रेष्ठ कविता  सम्मान पत्र  2019
- इंड़िया बेस्टीज अवार्ड 2019  जयपुर (,शिक्षा और साहित् के क्षेत्र में)
-   नारी अभिव्यक्ति मंच पहचान  हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता 2019 माँ शकुंतला कपूर स्मृति सम्मान  श्रेष्ठ लघुकथा पुरस्कार।
- अग्नि शिखा साहित्य गौरव सम्मान -2019
- साहित्योदय ,साहित्य कला,संगम द्वारा ...साहित्योदय शक्ति सम्मान 2020.
 - समर्पण फाउड़ेशन जोधपुर महिला दिवस 2020 आलेख प्रतियोगिता विषय (सशक्त नारी सशक्त समाज) द्वितीय पुरस्कार।
 -  प्रखर गूँज प्रकाशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 रत्नावली सम्मान।।
- मीरा भाषा सम्मान. लघुकथा विधा. 2020
- रक्त फाऊंडेशन कोश.जयपुर.आलेख प्रतियोगिता. प्रथम स्थान

विशेष : -

- नवल पत्रिका. कथा बिंब, कथादेश, मधुमती, साहित्य समीर दस्तक, सृजन कुंज, दृष्टि, प्रतिमान. आधुनिक साहित्यिक ,सुसंभाव्य पत्रिका ,सृजन महोत्सव  मगसम मे लघुकथाए एवं कविताएँ
- ई पत्रिकाएं... हस्ताक्षर वेब, साहित्य सुधा ,परिवर्तन ई पत्रिका मे लघुकथाए एवं कविताएँ।
- एक सौ इककीस लघुकथाए सह लेखन
 
पता :
17/653 , चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड ,जोधपुर 342008 - राजस्थान

प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ?
उत्तर - मैंने कालेज के प्रथम वर्ष में पढ़ते हुए लिखना शुरू किया। मेरी प्रेरणा प्रकृति के बदलते स्वरूप और जीवन की सीखें हैं।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ?
उत्तर - मेरी पहली रचना लघुकथा विधा में  8लघुकथाएँ थीं जो 2008 में "खिड़कियों में टँगे हुए लोग" साझा संकलन मे प्रकाऐ हुई। इसके पहले मैंने अनेक कविताएँ लिखी थीं पर प्रकाशन की ओर ध्यान नहीं गया।

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - मैं कविता, लघुकथा, कहानी, हाइकु,तांका, हाईबुन, पिरामिड, सायली,बाल साहित्य, समसायिक आलेख  समीक्षाएँलिखती हूँ । मैंनें आरंभ तो कविता से किया पर लघुकथा, कविता और हाइकु अधिक पसंद हैं । वैसे नयी विधाएँ सीखना अच्छा लगता है।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर - साहित्य समाज में आए पारिवारिक, सामाजिक और व्यक्तिगत बिखराव से बचाए और देश भक्ति की भावना , संस्कार और संस्कृति को लेखनी को जन- जन तक पहुँचाएं  तभी सार्थक है।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर - मुझे आत्मकथाएँ पढ़ना और उससे प्रेरणादायक प्रसंग को नोट करना पसंद हैं। मेरे पसंदीदा लेखक डा.हरीदास व्यास , मनु भंड़ारी,  कमलेश्वर, नागार्जुन, चित्रा मृदुल, हरिवंशराय बच्चन, कबीर रहीम हैं।

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर -जी मेरी आकाशवाणी से वार्ता प्रसारित हुई है। यह अनुभव सुखद रहा।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर -कवि सम्मेलनों की सार्थकता तो है पर इस और ध्यान देना होगा कि फूहड़ता और नंगापन ना हो।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - साहित्य हमारे भूत,भविष्य और वर्तमान को नये आयाम देती है। ये अच्छा शिक्षक है। फेसबुक ने भी साहित्य को नया आकाश दिया है। बस रचनाएँ चोरी होने का भय रहता है।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - पुरस्कारों  से प्रोत्साहन मिलता है। आवश्यकता है तो पार्दर्शिता की।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ?
उत्तर - मेरे जीवन की महत्वपूर्ण घटना मेरी बेटी के नेट परीक्षा से जुड़ा है। उसने एम.ए. फाईनल के साथ बिना किस कोचिंग के प्रथम प्रयास में कठिन  परीक्षा पास की थी। समाज सेवा का उसका जुनून और लक्ष्य पर दृढ़ता प्रियतम है।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ?
उत्तर - परिवार ही मेरी साहित्यिक यात्रा की गति को बढ़ाता है

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )