समाज का आईनाः पत्र - पत्रिका

          आयुर्वेद धन्वन्तरि मासिक समाचार पत्र
            मुख्य सम्पादक : वैद्यराज गंगाधर द्विवेदी
            धन्वन्तरि आश्रम, मुंगरा बादशाहपुर,
              जौनपुर - 222202 उत्तर प्रदेश

   1972 से प्रकाशित हो रहा मासिक में देशी दवाईयां की जानकारी रहती है। विभिन्न बिमारियों की जानकारी तथा उन का इलाज दिया होता है। घरेलू टिप्स भी होते हैं। समय समय पर कविता भी प्रकाशित होती हैं। ज्योतिष के लेख भी होते हैं। योग की जानकारी दी जाती है। रत्न का भाग्य पर प्रभाव आदि कुछ होता है। गो सेवा से विभिन्न प्रकार के लाभ का वरर्ण दिये होते है। इस के विशेषांक काफी बड़े - बड़े होते हैं। जानकारी से भरपूर होते हैं।
----------------------------------------------

                ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय समाचार
           प्रधान सम्पादक: हितेश कुमार शर्मा
              गणपति भवन, सिविल लाइन
                 बिजनौर-246701,उ प्र

  21 साल से प्रकाशित हो रही पत्रिका में साहित्य के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। यह केवल जातिगत पत्रिका नहीं है। यह सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रिका है। जो समय-समय पर लेख, कविता, लघुकथा, प्रतियोगिता आदि देते रहते हैं। विशेषांक भी प्रकाशित होते हैं।
----------------------------------------------------------
                      

       समाचार पत्र का नाम : गंगा नगर मोर्चा 
       सम्पादक का नाम : नीलम फुटेला
                                 109 जी ब्लॉक ,
                                 श्रीगंगानगर (राज.)

   इस  साप्ताहिक समाचार पत्र में स्थानीय समाचार के अतिरिक्त संपादकीय भी होता है जिस कारण विषय राष्ट्रीय स्तर का होता है। आज का राशिफल प्रमुख रूप से नजर आता है। सामाजिक स्तर के लेख भी होते हैं। कविता भी कभी कभी नंजर आती रहती है। चार पेज काम अखबार है जो बड़े साइज के पेज होते हैं।
    
     -------------------------------------------

         समाचार पत्र: आइना - ए - शेखावाटी
             प्रधान सम्पादक : रामानन्द शर्मा
             सिनेमा रोड़ , खेतड़ी ( झुन्झुनू )
                          राजस्थान

     इस पाक्षिक में स्थानीय समाचार के अतिरिक्त लेख, सम्पादकीय भी होता है। राजस्थान सरकार द्वारा विज्ञापन के लिए स्वीकृत है। यह 26 वर्ष से प्रकाशित हो रहा है। चार पेंज काम अखबार है। कभी कभी रंगीन भी प्रकाशित होता है। 
-------------------------------------------------------------

               चरित्रवान मासिक पत्रिका
            सम्पादक : आचार्य ओम प्रकाश
              तृतीय-ए/50, नेहरू नगर 
                गाजियाबाद-उत्तर प्रदेश

   नि: शुल्क मासिक इस पत्रिका में कविता, अनमोल वचन , कहानी, आदि कुछ होता है। आर्य समाज की स्थानीय जानकारी भी होती है। श्रीमति कृष्ण रानी चरित्र निर्माण ट्रस्ट द्वारा विधवा सहायता योजना की भी जानकारी होती हे। इस पत्रिका में भरपूर मात्रा में विज्ञापन भी होते हैं। पत्रिका नाम के अनुरूप कार्य करती है।
------------------------------------------------------------------
            विश्व तंत्र - ज्योतिष पत्रिका
              सम्पादक : पं. कमल श्रीमाली 
        हाईकोर्ट कालोनी, जोधपुर ( राजस्थान)

       ज्योतिष, वास्तु, तंत्र - मंत्र - मंत्र , आध्यात्मिक की गौरवशाली मासिक पत्रिका में अनेक प्रकार के लेख , स्थायी स्तम्भ आदि का भंडार होता है। समय - समय पर आने वाले त्योहारों के बारे में जानकारी दी जाती है। जीवन की अनेक प्रकार की समस्याओं​ काम समाधान दिया होता है। ज्योतिष के अनेंक पहलूओं काम वर्णन होता है। मासिक पंचांग भी होता है। व्यापारिक तेजी मंदी काम भी उल्लेख होता है। विज्ञापन भी अपने ही होते हैं जैसे :- जन्म पत्रिका, शनि यंत्र, कवच आदि की भर मार होती है। विशेष रूप से यह पत्रिका ज्योतिष के क्षेत्र में जानकारी रखने वाले के लिए काफी उपयोगी है।
______________________________________
 पत्रिका का नामः मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद् पत्रिका
   प्रधान सम्पादकः श्री . आर. चन्द्रशेखर
                            58, वेस्ट आँफ कार्ड रोड़
                                 राजाजी नगर,
                       बेगंलूर - 560010 (कर्नाटक)
             मूल्यः 5/= प्रति अंक
     48 वर्ष से प्रकाशित हो रही पत्रिका मानव संसाधन विकास मंत्रालय ( शिक्षा विभाग) भारत सरकार के सौजान्य से प्रकाशित हो रही है। हिन्दी प्रचार में अधिक कार्य कर रही है। हिन्दी साहित्य तथा भाषा विज्ञान के क्षेत्र में भी उच्च कोटि का कार्य कर रही है।कविता, लघुकथा, लेख आदि प्रकाशित करती है। हिन्दी भाषा तथा साहित्य से सम्बधित संस्थाओ के समाचार विशेष रूप से प्रकाशित होते है। पत्रिका की संस्था हिन्दी परिक्षा का भी आयोजन करती है। सम्पादकीय में अपने क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय विचारों पर प्रकाश डालती है।
------------------------------------------------------------------
       समाचार पत्र का नाम: अपना पक्ष साप्ताहिक
               सम्पादक काम नाम: पवन मित्तल
                             369-आर, माडल टाऊन,
                              पानीपत-132103 हरियाणा
      साप्ताहिक पत्र में आठ पेज है । यह 1984 में शुरू हुआ है जिस के संस्थापक राकेश मित्तल जी है।इस में क्षेत्रीय राजनीति की बहुत बड़ी भूमिका है । अग्रवाल युवा क्लब पानीपत के विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी तथा समाचार भी प्रकाशित होते रहते है। मीडिया क्लब पानीपत की विभिन्न जानकारी के साथ साथ आर्य समाज आदि का उल्लेख होता रहता है। पानीपत से एक मात्र साप्ताहिक पत्र है।
--------------

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )