शेख़ शहज़ाद उस्मानी

शेख़ शहज़ाद उस्मानी  का जन्म 05 अगस्त 1968 को दमोह - मध्यप्रदेश में हुआ है ।पिता का नाम श्री शेख़ रहमतुल्लाह उस्मानी तथा माता स्व. इफ़्तिख़ारुन्निशा उस्मानी है ।शिक्षा गणित-विज्ञान संकाय में बी. एससी., अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए.,  विज्ञान व अंग्रेज़ी विषय सहित बी.एड. एप्टेक संस्थान से कम्प्यूटर साइंस में डी.आइ.एस.एम डिप्लोमा किया है । इन की पूरी शिक्षा छतरपुर मध्यप्रदेश में हुई है।
        आकाशवाणी केंद्र शिवपुरी में केज़ुअल कॉम्पीयरिंग के बाद केज़ुअल अनाउंसर के रूप में कार्यरत ,वाणी प्रमाणपत्र व रेडियो नाट्य-स्वर-परीक्षा एप्रूवल प्राप्तहै ।
साथ ही अशासकीय अंग्रेज़ी विषय व्याख्याता के रूप में कार्यरत है ।
       साहित्य लेखन मुख्य रूप से लघुकथा विधा में  प्रथम लघुकथा सत्य घटना//समाचार आधारित सर्वधर्म प्रेम व भाईचारे पर स्वरचित *मुखाग्नि है । जो ओपनबुक्सऑनलाइनडॉटकॉम-साहित्यिकवेबसाइट दिनांक 21 सितंबर, 2015 को व फेसबुक लघुकथा समूहों और पत्रिका ' सत्य की मशाल ' में प्रकाशित हुई है। दिशा प्रकाशन ( दिल्ली )  से मधुदीप गुप्ता जी के सम्पादन में प्रकाशित " विश्व लघुकथाकार कोश " में प्रकशित हो  चुके है । लघुकथा के अतिरिक्त हाइकू, कविता,  व्यंग्य , कहानी व बाल-साहित्य में लेखन जारी है । 
        वर्ण-पिरामिड संग्रह में प्रकाशित हो चुके है । प्रदीप कुमार दाश  के संपादन में हाइकू संकलन ' झांकता चांद' में और विश्व के पहले रेंगा संकलन 'कस्तूरी की तलाश' में रचनायें प्रकाशितहैं । मधुदीप गुप्ता जी के संपादन में लघुकथा संकलन ' नई सदी की धमक' में और ज्योत्सना कपिल व उपमा शर्मा जी के संयुक्त संपादन में लघुकथा संकलन 'आसपास से गुजरते हुए'  व 'समसामयिक प्रेम विषयक लघुकथा संकलन' में लघुकथाएं प्रकाशित हुई है तथा  भाषा सहोदरी के लघुकथा संकलन "सहोदरी लघुकथा'  में भी मेरी चार लघुकथाएं प्रकाशित हुई हैं। संदीप तोमर जी के संपादन में लघुकथा संकलन 'समय की दस्तक' ,  अनिल शूर जी के संपादन में लघुकथा संकलन ' नई सदी की लघुकथायें' तथा विभा रानी श्रीवास्तव जी के संपादन में लघुकथा संकलन 'यथार्थ सृजन' में तथा  ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' जी के संपादन में 'श्रेष्ठ लघुकथायें' में  लघुकथायें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले तीन वर्षों में लघुकथा तथा लघु-कहानियों सहित लगभग 250 रचनाओं के साथ हिंदी काव्य लेखन आदि से साहित्य सेवा की है । पच्चीस वर्षों से शिवपुरी - मध्यप्रदेश में रह कर  अध्यापन व साहित्य की सेवा कर रहे है । अत : साहित्य में उज्जवल भविष्य की कामना के साथ .....।
                                            - बीजेन्द्र जैमिनी
                                             ( अशेष फीचर )
                   

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )