अनुराधा प्रियदर्शिनी से साक्षात्कार

नाम :- अनुराधा प्रियदर्शिनी
जन्मस्थान:- सोनभद्र
पिता:- श्री काली प्रसाद पाठक
माता:- श्रीमती रमा पाठक
पति:- श्री अरुण कुमार दुबे

शिक्षा: -M SC (BIOCHEMISTRY),BLIS,BED,CTET,UPTET
संप्रति-स्वतंत्र लेखन,समाज सेवा, गृहणी।
लेखन विधा-कहानी, कविता,संस्मरण, लघुकथा आदि।

विशेष : -

- विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं,अखबारों(अमर उजाला,          अमृत राजस्थान, द ग्राम टुडे, इंदौर समाचार,द वूमेन एक्सप्रेस,युग जागरणआदि) व वेब पत्रिकाओं  में रचनाएं प्रकाशित ।
-  विश्व साहित्य सेवा संस्थान प्रांत स्तर उत्तर प्रदेश में महासचिव, डॉ देवेन्द्र तोमर अंतरराष्ट्रीय फेसबुक पटल की एडमिन,साहित्य संगम संस्थान तेलंगाना इकाई में पंचपरमेश्वरी।
- विभिन्न साहित्यिक मंचों पर आनलाइन काव्यपाठ एवं लेखन कार्य के साथ ही विश्व साहित्य सेवा संस्थान में प्रत्येक शनिवार को काव्यगोष्ठी की आयोजनकर्ता।
- यूट्यूब चैनल:https://youtube.com/channel/UCVVZye2Ufgdy7Nv-x4-jR8w,
https://youtu.be/kQmxIIOW8hU,https://youtu.be/5jd1cMa3yTI

पता :
पत्नी श्री अरूण कुमार दुबे
3/51 सिविल लाइंस, कलेक्ट्रेट के सामने बहराइच -271801 उत्तर प्रदेश - भारत

प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ? 
उत्तर - एक वर्ष पूर्व से साहित्य संगम संस्थान में पहली बार लिखा था।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ? 
उत्तर - एक वर्ष पूर्व से साहित्य संगम संस्थान में पहली बार लिखा था। उनके विषय प्रवर्तन पर नारी विषय पर।

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - कविता, कहानी, मुक्तक, दोहे, लघुकथा, संस्मरण।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ? 
उत्तर - साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्य के माध्यम से लोगों को जागरूक करना और समाज की कुरीतियों को दूर करना। पर्यावरण संरक्षण पर लिखना चाहूँगी।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर - डॉ देवेन्द्र तोमर जी की कृतियां पढ़ रही हूँ।

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर - अभी नहीं मिला है।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर - अच्छा है।इसको राजनीति से दूर , समाज के लिए कार्य करना होगा।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - फेसबुक के माध्यम से ही लिखना शुरू किया है ये नवांकुरों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करने का अच्छा माध्यम है।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - अच्छा लेखन तभी संभव है जब लेखक पुरस्कार के लिए नहीं वरन किसी चिंतन विशेष पर लिखे।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ? 
उत्तर - मेरा काव्यपाठ जब देवेन्द्र तोमर जी के पटल पर हुआ था मैं बिना किसी की परवाह किए बस बोल रही थी जो कारण बना एक अच्छे काव्यपाठ का और मैं विश्व साहित्य सेवा संस्थान में प्रांतीय (उत्तर प्रदेश )महासचिव मनोनीत की गयी।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ? 
उत्तर - मेरे पति का सहयोग और प्रोत्साहन मिला। तत्पश्चात मम्मी पापा और सभी ने मेरे लेखन की सराहना की।
          

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )