नन्द लाल भारती से साक्षात्कार

शिक्षा : एम.ए.समाजशास्त्र,एल.एल.बी.आनर्स, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एच.आर.डी.

पैतृक पता : ग्राम-चौकीखैरा,पो.नरसिंहपुर तहसील-लालगंज जि-आजमगढ़ - उत्तर प्रदेश।

पुस्तकें : -

1-अमानत-उपन्यास-प्रकाशक-इंसा,इंदौर
2-चांदी की हंसुली-उपन्यास-प्रकाशक-मनोरमा साहित्य सेवा, इंदौर
3-उखड़े पांव- लघुकथा संग्रह-प्रकाशक-यश पब्लिकेशंस, दिल्ली
4-सूली का जीवन-उपन्यास-प्रकाशक-इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
5-गाल भर धुआं-कहानी संग्रह--इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
6-युध्दरत-उपन्यास-प्रकाशक-इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
7-श्रापित आदमी-उपन्यास-प्रकाशक-इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
8-बेटी-उपन्यास-प्रकाशक-इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
9-गांठें-लघुकथा संग्रह-प्रकाशक-इण्डिया नेटबुक्स प्रा.लि.नोएडा
10-गुनाह -उपन्यास(शीघ्र प्रकाश्य)

वर्तमान पता -15-एम.वीणा नगर,इंदौर,मध्यप्रदेश-452010

प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ?
उत्तर - महोदय, छठवीं कक्षा में था तब से लिखना शुरु हो गया था परंतु संकलन काफी  देर से शुरू हुआ । मेरे लेखन की प्रेरणा स्रोत मेरी मां रही हैं।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ?
उत्तर - साप्ताहिक/मासिक समाचार पत्र मे प्रकाशित हुई थी इसके पहले छठीं कक्षा मे मैं जब पढ़ता था एक लघुनाटिका मे भाग लिया था,इस लघुनाटिका के लिए गीत भी लिखा था।

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - उपन्यास, कहानी,लघुकथा एवं कविता ।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर - सामाजिक परिवर्तन,दलित-आदिवासी उत्थान, सदभावना-मानवता राष्ट्रीय उत्थान एवं समतावादी समाज मेरी रचनाओं के केन्द्रबिन्दु मे होता है। मै लेखन को सामाजिक कार्य मानता हूँ और इसी उद्देश्य के मुद्दे नजर लिखता हूँ।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर - मै उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद को अपना आदर्श मानता हू।मुंशी प्रेमचंद के सभी उपन्यास पसंद हैं। मैंने बचपन मे मुंशी प्रेमचंद जी के उपन्यास और कहानियां पढा था तब से ही मुंशीजी मेरे आदर्श हैं।

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर - आकाशवाणी, इंदौर,अनुभव बहुत अच्छा रहा।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर - कवि सम्मेलन  प्रासंगिक  हैं क्योंकि कवि सम्मेलनों से समता,सद्भाव एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश जनमानस तक पहुंचता है।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - साहित्य  सभ्यता,संस्कृति, आचार-विचार    का संदेशवाहक है।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - महोदय, सरकारी या गैरसरकारी पुरस्कार हो,मैं इन पुरस्कारों के बारे मे नहीं सोचता ,अपने मन्तव्य पर कार्यरत रहना मेरा उद्देश्य है। आजकल तो पैठ पुरस्कार भी धडल्ले से मिल रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोटी रकम मांगा जाता है, ऐसे पुरस्कारो का क्या औचित्य ? संक्षिप्त मे कहूं तो पुरस्कारों को महत्ता को कम हो गई है।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ?
उत्तर - जी बिल्कुल, चलती रेल मे एक सवर्ण यात्री द्वारा जाति के नाम पर खुद को जल छिड़कर पवित्र करने की घटना, दिल्ली जहांगीरपुरी,वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रापर्टी ब्रोकर,  एक कार्यालय से जाति के नाम पर अयोग्य घोषित किए जाने की घटना और बहुत कुछ । इस विषय पर लेखन कार्य जारी है, सम्भवतः आने वाले वर्षों मे पुस्तक-  कब्र के करीब के नाम से पढने को उपलब्ध हो सकेगी ।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ?
उत्तर - अहम् भूमिका है, जिसमें पत्नी का विशेष योगदान है।



Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )