अनुराग मिश्र ग़ैर से साक्षात्कार

जन्मतिथि : 2 जनवरी 1967
शिक्षा : बी एस सी,एल एल बी

सम्प्रति: सहायक आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 सरकार

प्रकाशित पुस्तकें : -
तृष्णा कविता संग्रह,
खेत के पांव ग़ज़ल संग्रह,
सौगंध एकांकी,
साली मय की प्याली व्यंग्य संग्रह

पुरस्कार : -

- उ0प्र0 राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा 2018 में शिव मंगल सिंह सुमन पुरस्कार

पता -
10 ,  स्वप्न लोक कालोनी , कमता चिनहट ,
        लखनऊ-226028 उत्तर प्रदेश , भारत

 प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ?
उत्तर - 12 वर्ष की उम्र में ,  जनमानस व निजी  पीड़ा से आहत होकर लिखने का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ?
उत्तर - पहली रचना लखनऊ के  क्रिश्चियन कॉलेज की  मैगजीन में 1985 में छपी थी।

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - मैं छंदमुक्त कविताएं, व्यंग्य , गीत व ग़ज़ल लिखता हूं,पर सबसे अधिक ग़ज़ल विधा में लिख रहा हूं।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर - साहित्य के माध्यम से आपसी भाईचारा और सामाजिक सिद्धांत का संदेश देना चाहता हूं।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर -  दुष्यन्त कुमार का ग़ज़ल संग्रह साये में धूप

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर -आकाशवाणी लखनऊ, नजीबाबाद वह दूरदर्शन लखनऊ से प्रसारण का मौका मिला है, जबकि रामपुर व बरेली आकाशवाणी अवकाश के अभाव में नहीं जा सका। छात्र जीवन से ही लखनऊ केन्द्र से जुड़ गया था, बहुत ही  सहृदयी स्टाफ  रहा करता था।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कविसम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर - कवि सम्मेलन अब भीषण गुटबाजी का शिकार हो गए हैं, बहुत प्रासंगिक नहीं रहे, श्रोताओं का टोटा है ही।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - साहित्य समाज का दर्पण होता है, फेसबुक पर कुछ लोग अच्छा लिख रहे हैं, प्रचार का एक मजबूत माध्यम बनकर फेसबुक उभरा है।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - पुरस्कार में भी जुगाड़ सिस्टम चल रहा है,कुछ बड़े पुरस्कार  ही मानदंड पर दिए जा रहे हैं।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ?
उत्तर - उ0प्र0 राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा 2018 में एक लाख रुपए के शिव मंगल सिंह सुमन पुरस्कार हेतु कविता संग्रह तृष्णा का चयन ।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ?
उत्तर - मेरे लेखन में परिवार का शुरू से ही सहयोग रहा है।



                 


Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )