रेनू मिश्रा से साक्षात्कार

जन्म‌-स्थान : 24 जुलाई  प्रयागराज उ.प्र.  
पिता : स्व. श्याम नारायण  पाठक
माता : श्रीमती सरस्वती पाठक
पति : श्री दिनेश मिश्रा
शिक्षा : डबल एम. ए.,बी.एड.

शिक्षिका : खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज(10 वर्ष )

लिखने का शौक- 1994

पुस्तक :-

एकल काव्य संग्रह "पल्लव"

सम्मान :-

-  पं. केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा " साहित्य भूषण सम्मान" से सम्मानित।
- पं युगल किशोर सम्मान, पत्रकारिता रत्न सम्मान, कर्मवीर सम्मान
- लक्ष्मी कान्त वर्मा की स्मृति चिह्न से सम्मानित,
- गाँधी सेवा रत्न 2020,
- मातृका विवेक साहित्यिक मंच से 'दीपशिखा 'साहित्यिक अलंकरण ,
- चित्रांश बुलेटिन स्मृति चिन्ह
- मुक्तक काव्य रचना हेतु सम्मान पत्र,
- अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच द्वारा प्राप्त सम्मान पत्र,
-  काव्य रंगोली परिवार से परशुराम जयंती सम्मान पत्र
-  गायत्री आत्मोत्थान सम्मान पत्र,
-  अखिल भारतीय अग्निशिखा सम्मान पत्र,
-  रामगढ़ महोत्सव सम्मान पत्र आदि,

विशेष : -

- काव्य मंजरी,प्रेरणा , अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य  ,अंतरा शब्दशक्ति आदि साहित्यिक मंचो में सक्रिया
- आकाशवाणी में काव्यपाठ
-  साहित्यनामा व अनेक  पत्र-पत्रिकाओं में कविता व
कहानी छपती रहती है।
- आदर्श समाज समिति इंडिया संस्था जनपद प्रयागराज की अध्यक्षा
- अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन प्रयागराज की  जिलाध्यक्ष।
-अंतरराष्ट्रीय मातृका विवेक साहित्यिक मंच प्रयागराज ईकाई की अध्यक्षा ।
- पत्रकार-कंट्री आफ इंडिया न्यूज पेपर(लखनऊ)
- काव्य साझा संग्रह :  'नई लेखनी के शब्द सुमन भाग-२' , 'ख्वाहिशें अभी और भी है'," अपराजिता" , "प्रयागराज की कवयित्रियां"

पता : -
503/168 ए मीरापुर,  प्रयागराज - उत्तर प्रदेश


प्रश्न न.1 - आपने किस उम्र से लिखना आरंभ किया और  प्रेरणा का  स्रोत क्या है ?

उत्तर - 14  वर्ष की थी ,तब से लिख रही हूं। प्रेरणा स्रोत मेरी मां है।

प्रश्न न. 2 - आप की पहली रचना कब और कैसे प्रकाशित या प्रसारित हुई है ?
उत्तर -  आत्मग्लानि लघुकथा स्कूल की पत्रिका में 2015

प्रश्न न. 3 - आप किन-किन  विधाओं में लिखते हैं और सहज रूप से सबसे अधिक किस विधा में लिखना पंसद करते हैं ?
उत्तर - कविता,कहानी,लघुकथा निबंध,लेख आदि।मुझे कविता व कहानी लिखना पसंद है।

प्रश्न न. 4 - आप साहित्य के माध्यम से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर -  समाज मे व्याप्त अज्ञानता का काला बादल हटाना चाहती हूं।

प्रश्न न. 5 - वर्तमान साहित्य में आप के  पसंदीदा लेखक या लेखिका की कौन सी  पुस्तक है ?
उत्तर - डॉ कौशल नाथ उपाध्याय-क्योकि रचना बोलती है?

प्रश्न न. 6 - क्या आपको आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होने का अवसर मिला है ? ये अनुभव कैसा रहा  है ?
उत्तर - 15-फरवरी 2021 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में।

प्रश्न न. 7 - आप वर्तमान में कवि सम्मेलनों को कितना प्रासंगिक मानते हैं और क्यों?
उत्तर - अच्छे और बुरे दोनों परिणाम होते हैं।सुन्दर रचनाओं का कवि सम्मेलन समाज में  सफल क्रान्ति लाती है।जबकि अनुचित प्रकार की रचनाएं समाज में गन्दगी फैलाती है।

प्रश्न न. 8 - आपकी नज़र में साहित्य क्या है  तथा  फेसबुक के साहित्य को किस दृष्टि से देखते हैं ?
उत्तर - साहित्य समाज का दर्पण होता है।साहित्य समाज को दिशा-निर्देश देने में सहायक होता है।महाकाव्य रामायण,महाभारत, श्रीमद्भागवतगीता आदि के अध्ययन से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुन्दर सफल परिवर्तन आता है।फेसबुक में साहित्य का अंश कम होता है।

प्रश्न न.9 - वर्तमान  साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले सरकारी व गैरसरकारी पुरस्कारों की क्या स्थिति है ?
उत्तर - स्थिति बहुत अच्छी नही है।लोग पुरस्कार के पीछे धन तक खर्च करने को तैयार है।सच्चा साहित्यकार पुरस्कार के पीछे नही दौड़ता है।

प्रश्न न. 10 - क्या आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटना या संस्मरण का उल्लेख करेगें ?
उत्तर - मेरे जीवन से मेरे पापा का जाना जीवन की सबसे बड़ी  दुखद घटना है जिसे मैं जीवनभर नही भूल नही सकती हूं।

प्रश्न न. 11 - आपके लेखन में , आपके परिवार की क्या भूमिका है ?
उत्तर - मेरे पति का पूर्ण सहयोग है व मेरे बच्चों का अथाह स्नेह है।


          


Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )