विश्व हिंदी परिषद, यूएसए के अध्यक्ष मनोनीत हुई डॉ. दुर्गा सिन्हा ‘उदार’

*विश्व हिंदी परिषद, यूएसए के अध्यक्ष मनोनीत हुई डॉ. दुर्गा सिन्हा ‘उदार’*

न्यूयॉर्क/ नई दिल्ली – विश्व हिंदी परिषद ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए भारतीय मूल की प्रतिष्ठित साहित्यकार, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दुर्गा सिन्हा ‘उदार’ को अपने अमेरिकी शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से सार्वजनिक की गई।
            डॉ. उदार का जन्म 1 जुलाई 1948 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने बी.एच.यू. से एम.ए., एम.एड. (गोल्ड मेडलिस्ट), पीएच.डी. (मनोविज्ञान) की शिक्षा प्राप्त की है। डॉ. उदार बी.एच.यू. में व्याख्याता एवं मनोवैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्यरत रही हैं। वह विभिन्न राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक मंचों में संरक्षक, सलाहकार, निदेशक एवं सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
             डॉ. उदार 14 पुस्तकों की लेखिका हैं, जिनमें गद्य-पद्य, नाटक, भजन-संग्रह, तथा अनूदित कृतियाँ शामिल हैं। उन्होंने 4 ई-ऑडियो बुक्स एवं 11 अनूदित ग्रंथ लिखे हैं, और कई साझा संकलन एवं संपादित ग्रंथों की सह-सम्पादिका भी हैं।
          डॉ. उदार महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय) की संस्थापक हैं, जिसकी वर्तमान में 42 देशों में 86 सक्रिय इकाइयाँ हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच, नारी अस्मिता मंच, दधीचि देहदान समिति, संत साहित्य अकादमी आदि के संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य हैं।
         परिषद के राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नन्दकिशोर साह ने बधाई संदेश में कहा, डॉ. दुर्गा सिन्हा का यह पदभार विश्व स्तर पर हिंदी के प्रचार‑प्रसार में नई ऊर्जा लाएगा। उनका व्यापक अनुभव, साहित्यिक प्रतिभा और सामाजिक समर्पण निश्चित ही अमेरिकी धरती पर हिंदी को और अधिक सशक्त बनाएगा।
             डॉ. दुर्गा सिन्हा ने अपनी मनोनयन पर गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को सम्मान के रूप में लेती हूँ। अमेरिकी समुदाय में हिंदी की आवाज़ को गूँजाने, युवा पीढ़ी को साहित्य व संस्कृति से जोड़ने तथा विविध साहित्यिक कार्यक्रमों के माध्यम से भाषा के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगी।”
         विश्व हिंदी परिषद की अंतर्राष्ट्रीय विस्तार योजना में डॉ. सिन्हा का मनोनयन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. सिन्हा के नेतृत्व में अमेरिकी शाखा न केवल हिंदी साहित्य का प्रसार करेगी, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला-संगीत और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। इनके मानो नयन पर ऋतु शर्मा ननन पांडे नीदरलैंड, डॉ कादंबरी शंकर आदेश सहित अनेक पत्रकार साहित्यकार समाजसेवियों ने बधाइयां दी है। 

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

हिन्दी की प्रमुख महिला लघुकथाकार ( ई लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

जीवन की प्रथम लघुकथा ( लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी