मां सरस्वती रत्न सम्मान - 2026
बसंत पंचमी के अवसर पर जैमिनी अकादमी ने कुछ विद्वानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया । सिर्फ जैमिनी अकादमी से जुड़े विद्वानों को ही सम्मानित किया गया है। फिलहाल बिना किसी विवाद के नाम को ही शामिल किया है। प्रयास आपके सामने है। निवेदन यह है कि विवाद से दूर रहें। सम्मान की श्रृंखला चलतीं रहतीं है। समय - समय पर कार्यक्रम होते रहते हैं। कुछ भी अन्तिम नहीं है। समय का चक्र चलता रहता है। कार्यक्रम आगे बढ़ते रहते हैं। जो भी समय के अनुकूल होता है। वह चलता रहता है। यही जैमिनी अकादमी की उपलब्धि है। बाकि बसंत पंचमी की सभी को हार्दिक बधाई। पेश है डिजिटल सम्मान :-
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं के संग धन्यवाद
ReplyDeleteआदरणीय,
ReplyDeleteजैमिनी अकादमी, पानीपत (हरियाणा) द्वारा “माँ सरस्वती रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव और विनम्रता का विषय है। यह सम्मान न केवल मेरी लेखनी के प्रति विश्वास है, बल्कि उस सृजन-धर्म का भी अभिनंदन है जो ज्ञान, संस्कार और संवेदना को केंद्र में रखकर आगे बढ़ता है।
मैं हृदय से जयमिनी अकादमी के सभी वरिष्ठजनों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूँ। इस सम्मान ने मेरे उत्साह को और प्रगाढ़ किया है तथा लेखनी को नवीन ऊर्जा प्रदान की है।
मां सरस्वती की कृपा बनी रहे और शब्दों का यह पुनीत पथ समाज के लिए प्रेरणा, संवाद और सार्थक परिवर्तन का माध्यम बनता रहे—इसी कामना के साथ।
सादर
डॉ. छाया शर्मा,अजमेर, राजस्थान
(WhatsApp से साभार)
माॅं शारदे के अवतरण दिवस पर जेमिनी अकादमी पानीपत हरियाणा द्वारा मेरी लेखनी को प्रोत्साहन देते हुए मुझे "माॅं सरस्वती रत्न सम्मान 2026" प्रदान करने हेतु आ बीजेन्दर जेमिनी जी एवं समस्त जेमिनी अकादमी का हार्दिक आभार। अकादमी यूं ही प्रगति पथ पर चलती रहे एवं साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करती रहे। सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
ReplyDelete🙏🙏🌹🌹🌷🇮🇳आदरणीय बिजेंद्र जैमिनी जी, आपका दिल की गहराइयों से हार्दिक आभार । आपका योगदान हिंदी साहित्य के कोश को समृद्ध करने के लिए कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। साहित्यकारों के उत्साहवर्धन के लिए पुनः हार्दिक आभार। आदर सहित डॉ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर।🇮🇳🌷🌹🙏🙏🕉️🌻
ReplyDelete(WhatsApp से साभार)