क्या रिया चक्रवर्ती वी. आई. पी है या कुछ ओर .......?

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  की मौत ने महाराष्ट्र व बिहार की पुलिस के बीच तनाव ने यह केस सी बी आई के हाथ में पहुंच गया है । केस का मुख्य तनाव रिया चक्रवर्ती है । जो वी आई पी बन गई है या कुछ ओर....। यही " आज की चर्चा " का प्रमुख विषय है । अब देखते है आये विचारों को : -
रिया चक्रवर्ती कोंई वी . आय पी  नहीं है ! 
इस समय तो संदेह के घेरे में है 
जब तक उस पर लगे आरोप ख़ारिज नहीं हो जाते वह आरोपी है । और कोई नहीं ...
एक आम लड़की , सुशांत सिंह 
 की मौत के केस में हर रोज नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती का दिया इंटरव्यू सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अपने इस इंटरव्यू में रिया ने कई दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत खुद पर लगे झूठे मीटू के आरोपों से काफी परेशान रहे थे। रिया ने सुशांत की को-ऐक्टर रहीं संजना सांघी पर भी देर से सफाई देने पर सवाल उठाए थे। अब संजना ने भी रिया के दावों पर जवाब दिया है। 
विकास सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- रिया का रवैया साफ दिख रहा है कि उन्होंने कैसे सुशांत का इस्तेमाल किया और जब जरूरत खत्म हो गई तो उन्हें फेंक दिया। अपने कारनामों को छुपाने के लिए एक-एक करके सुशांत के सभी स्टाफ को बदल दिया था। सुशांत एक कमरे में सोते रहते थे जबकि दूसरे कमरे में रिया अन्य लोगों के साथ पार्टी करती थी।
बहुत सी बातें है आगे खुलाशा होगा 
फ़िलहाल यही कहाँ जा सकता है की 
रिया चक्रवर्ती वी आय पी नहीं है वह संदेह के घेरे में है आरोपी है या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा पैसों की धोखाधड़ी तो हुई है क्या पता सुशांत की हत्या किसने की उसने आत्महत्या नहीं की यह तो साफ़ नज़र आ रहा है 
- डॉ अलका पाण्डेय
 मुम्बई - महाराष्ट्र
रिया चक्रवर्ती यह मॉडलिंग एक्टिंग
हाई प्रोफाइल सोसायटी से संबंध रखती है इनका रहन सहन मिलना जुलना हम आम लोगों के जीवन से अलग होता है इनकी दैनिक दिनचर्या भी अलग होती है  यह फिल्म आदि से संबंध रखते हैं
रिया चक्रवर्ती वीआईपी कतई नहीं है
नहीं यह वीआईपी की श्रेणी में आती हैं।
जिस तरह के मामले सामने निकल कर आ रहे हैं इससे तो यही प्रतीत होता है
कि यह फिल्म और कला इन से अलग कुछ और ही है 
जिनका मकसद  केवल धन  वैभव ही है चाहे  ऐन केन प्रकारेण किसी भी तरह से हो गलत सही कोई भी राह
मॉडलिंग एक्टिंग यह सब  माध्यम है
उनके अपने  इरादे तक पहुंचने का ।
लेकिन इस संसार में सत्य को अधिक देर तक दबाया नहीं जा सकता
सच्चाई एक न एक दिन सबके सामने आ ही जाएगी देर भले ही हो ।
- आरती तिवारी सनत
 दिल्ली
 वर्तमान स्थिति में रिया समाज में सुशांत केस के वास्ते चर्चित है तो लोग इसी स्थिति को देखकर रिया को वी.आई.पी. ऐसा मान रहे हैं ।लेकिन सुशांत कांड नहीं हुआ था ,तो रिआ क्या थी, समाज को पता नहीं। वी.आई.पी. कर्मों से बनते हैं ।किसी वी.आई.पी .के साए तले नहीं रिया वी.आई.पी. है या और कुछ अपनी अपनी सोच के ऊपर है। कुछ हां है तो कुछ ना है। रिया क्या है कोई स्पष्ट नहीं है। जो जैसा दिखता है  वैसा होता नहीं। और जो होता है, वैसा दिखता नहीं।
- उर्मिला सिदार 
रायगढ़ - छत्तीसगढ़
रिया चक्रवर्ती वी आई पी कतई नही  है उनको वी आई पी कहने का अर्थ है इस शब्द का अपमान करना । लेकिन मीडिया ने हर वक्त दो महीने से उनको,, न्यूज का वी आई पी,, बना दिया।
लेकिन मीडिया को भी पूरा दोष नही दे सकते क्योंकि जो पब्लिक देखना चाहती है वही मीडिया परोसती है उन्हें भी अपनी trp चाहिए अपनी दुकान चलाने के लिए ।रिया एक अभिनेत्री तो हैं लेकिन साथ मे एक मुजरिम है उनपर संदिग्धता जाहिर की जा रही है ,अब सच्चाई तो प्रमाणों से पता चलेगी ।वह गलत है या सही ये तो वही जाने या ईश्वर ।पर हर वक्त उनका जिक्र मीडिया  करके उनके भाव बढ़ा रही है।
- सुषमा दीक्षित शुक्ला
लखनऊ - उत्तर प्रदेश
आज की चर्चा में जहाँं तक यह प्रश्न है की रिया चक्रवर्ती वीआईपी है या कुछ और तो मैं कहना चाहूंँगा अब तक का जो घटनाक्रम दिखाई देता है और जिस तरह की खबरें आ रही हैं उसे देखकर यह लगता है कि इसकी संलिप्ता बहुत अधिक  है और कहीं ना कहीं इस केस में यह बहुत गहरे तक जुड़ी है समय-समय पर न्यायपालिका ने सिद्ध किया है कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं कि जब न्यायपालिका ने अपना काम बहुत अच्छी तरह से किया है और जिस तरह से अब इस केस में खोजबीन की जा रही है उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती जो भी है उसका सच जरूर सामने आएगा और इससे जुड़े और भी जो लोग हैं उनके बारे में देश जान सकेगा कानून किसी व्यक्ति को नहीं देखता वह केवल न्याय और अन्याय की बात करता है साक्ष्यों को देखता है और फिर अपना काम करता है यह हमेशा देखा जाता रहा है कि न्यायपालिका ने अपने काम को इस तरह के सारे मामलों में बहुत अच्छी तरह से किया है तो इस बात की आशा की जानी चाहिए कि बहुत जल्दी ही सब कुछ बहुत साफ साफ हो जाएगा ।
- प्रमोद कुमार प्रेम 
नजीबाबाद - उत्तर प्रदेश
रिया चक्रवर्ती वी.आई.पी मीडिया द्वारा बना दी गई। पल-पल की पूछताछ की खबरें और आने-जाने का वीडियो दिखा कर मीडिया हाईलाइट करती रही।
  मीडिया दूरदराज गांव में घूमकर कोरोना महामारी से संबंधित या बाढ़ में पीड़ित लोगों का न्यूज़ कवर नहीं कर सकती , न हीं वर्तमान हालातों पर नेताओं की खामियों को दिखाने की हिम्मत जुटा सकती इसलिए अपनी खामियों को छुपाने के लिए एक न्यूज़ को रगड़ते रहती है।
   अगर नेता और मीडिया इतने ही इंसाफ दिलवाने वाले हैं तो और भी खून के आंसू रोने वाले दुखियारी मां-बाप के दर्द के प्रति सहानुभूति दिखाकर अपना साथ देते हुए आवाज उठाकर इंसाफ दिलवाये। जनता में विश्वास जमेगा। एक उम्मीद जागेगी की ये कर्तव्यनिष्ठ मीडिया अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाती है। बड़ी-बड़ी मछलियां बेदाग बच जाती हैं। छोटी मछलियों को पकड़कर पुलिस वाले और मीडिया शोर मचाते रहते हैं और वाहवाही लूटते रहते हैं।हमें बहुत खुशी होगी कि वास्तविक अपराधी पकड़ा जाए और परिवार को न्याय मिले .
                      - सुनीता रानी राठौर
                    ग्रेटर नोएडा - उत्तर प्रदेश
रिया चक्रवर्ती को वी. आई. पी ,नहीं बल्कि एक धोखेबाज गद्दार महिला मित्र के रूप मैं जानी  जाएगी।
सुशांत के करीब मेंआने के बाद उस पर हावी होकर एक उभरता हुआ कलाकार को हत्या कराने के बाद सुसाइट कह रही है। ऐसे महिला मित्र को वीआईपी का सवाल ही नहीं होता।एेसे महिला को और कुछ.....है। 
पैसे और धन के लिए
किसी भ्रमित समाज के द्वारा रिया को प्रेरित किया गया और अपना जीवन दांव पर लगा दी!!
मुंबई पुलिस के बाद,सीबीआई और ईडी द्वारा जांच हो रही है, और अब एनसीवी के द्वारा जांच किए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है। जॉच से अब तक यही उभर कर आ रहा है, रिया और उसके नजदीकी लोग दोषी हैं।
लेखक का विचार:- रिया जैसी महिला मित्र से महिला समाज का सिर समाज में झुकने के लिए बाध्य हो गई। "हमारे देश भारत मे नारी शक्ति के रूप में महान कहा गया है।
हमारे देश मे शक्ति के रूप में इन्हे पूजते हैं।
- विजयेंद्र मोहन
बोकारो - झारखण्ड
सुशांत केस के पहले रिया चक्रवर्ती को कोई नहीं जानता था लेकिन सुशांत केस के बाद वह नकारात्मक रूप से अवश्य वीआईपी बन गई हैं अपनी हिफाजत के लिए ही उन्हें पुलिस का संरक्षण मिला है
यह तो स्पष्ट है कि कर्मों से ही आपकी पहचान बनती है आपकी पॉपुलर होते है
सुशांत के केस में रिया चक्रवर्ती का जो भूमिका है वाह उसे एक नई पहचान दिला दी है मित्र होकर मित्र के साथ धोखा करना या हिफाजत न करना यह तो एक धूर्तता है धोखेबाजी है और विश्वासघात है।
- कुमकुम वेद सेन
मुम्बई - महाराष्ट्र
 रिया चक्रवर्ती जो एक अभिनेत्री के रूप में उभर कर आई थी, आजकल चर्चा का विषय वन  गई हैं  टी वी के हर चैनल पर  सुशांत की मौत के रहस्य को लेकर, रिया चक्रवर्ती का नाम  भी शक के घेरे में चर्चित है जिस में रिया  चक्रवर्ती को भी मुख्य आरोपी के रूप में रखा  गया है ओर सी बी आई की पूछताश जारी है। 
रिया चक्रवर्ती का जन्म जुलाई १९९२का माना जा रहा है, जो बहुत कम आयु में एक भारतिय अभिनेत्री के रूप में उभर कर आई थीं  जिन्होंने अपना करियर एम टी वी इंडिया पर वीजे के रूप में किया था अथवा पहली  तेलुगु फिल्म तुनिगा तुनिगा में २०१२ में  भाग लिया था, और दुसरी फिल्म मेरे डैड की मारुती  में २०१३  को कार्य किया था, लग रहा था  की रिया चक्रवर्ती बहुत जल्दी  फिल्म करियर में एक अच्छा  स्थान हासिल कर पाएगी लेकिन  सुशांत  की गर्लफ्रेंड वनने के वाद  इसने अपने तो क्या सुशांत के करियर को भी खत्म कर डाला  एैसा सुना जा रहा है, इसमें कोई शक नहीं अगर यह अपना करियर वनाये रखती वा साफ नियत से कार्य करती तो  वी आई पी भी कहला सकती थी लेकिन अव तो इसे केवल मुख्य आरोपी के रूप में देखा जा रहा है,  सी बी आई की जांच जारी है तव तक कौन सा रूप तय होगा कोई पता नहीं लेकिन इस समय रिया चक्रवर्ती वी आई  पी नहीं  वल्कि मुख्य आरोपी के तौर पर है।  
- सुदर्शन कुमार शर्मा
जम्मू - जम्मू कश्मीर
वी. आई .पी.  का प्रयोग किसी चर्चित व्यक्ति के लिए होता है ।वर्तमान स्थिती में सुशान्त सिंह की मृृत्यु की गुत्थी को सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती ,एक अहम कड़ी है । पुलिस की सुरक्षा का घेरा यह इंगित करता है कि रिया की जान को खतरा है ।इसलिए आज के पूछे गये प्रश्न का उत्तर में है।
- कमला अग्रवाल
गाजियाबाद - उत्तर प्रदेश
        रिया चक्रवर्ती वी. आई. पी. तो कदापि नहीं है, हां कुछ ओर ही है। जिसका उल्लेख करना शोभा नहीं देता। सोशल मीडिया की तस्वीरें देखने पर लगता है कि वह नारी शक्ति पर एक धब्बा है। चूंकि उन तस्वीरों को निजता कहना निजता का अपमान है।
      वैसे उसके साहस का परिचय उस पर हो रही विभिन्न जांच एजेंसियों की पूछताछ से लगता है कि वह अपनी अनैतिकता पर दृढ़ संकल्पित है। 
        ऐसी परिस्थितियों में स्थिर रहना और उनका सामना करना वास्तव में साहस का प्रदर्शन है। 
       अतः कल क्या होगा? इसका उत्तर आज देना अत्यंत कठिन है। किंतु इतना कहा जा सकता है कि बुरे कर्म का परिणाम भी बुरा ही होता है। जो अभी भविष्य के गर्भ में पल रहा है।
- इन्दु भूषण बाली
जम्मू - जम्मू कश्मीर
     स्व.सुशांत सिंह फिल्म उद्योग में  जितना जीवित अवस्था में चर्चित नहीं हुए, उससे ज्यादा मरणोपरांत प्रतिदिन  सर्वाधिक चर्चित होते जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं, कि यह चक्रवर्ती तुफान अनेकानेक गुप्तराजों का राज दबा कर रखा गया हैं, रिया चक्रवर्ती के हाथों में थी, जो एक ज्वालामुखी की तरह आसपास प्रदर्शित होती जा रही थी, स्व.सुशांत की जिंदगी की  रिमोट ई.डी. के सामने श्रुति मोदी के खुलासे से अवगत हुआ हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में मुंबई पुलिस रिया को वी.आई.पी. समझ कर वास्तविक तथ्यों को उजागर करने की योजनाबद्ध तरीके से अंतिम रुप देने की कोशिश की जा रही हैं। रिया एक प्रतीक हैं, पर्दे के पीछे ओर कुछ पटकथाओं का भंडार हैं, जिसकी जड़ों तक पहुंचने में समय तो लग सकता हैं। फिल्म उद्योगों में पहले  काल्पनिक तथाकथित तथ्यों को पथ-प्रदर्शित किया जाता था, अब वास्तविक कहानियाँ बनने जा रही हैं?
- आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार 'वीर' 
  बालाघाट - मध्यप्रदेश 
वी.आई .पी. तो उन्हें बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता |क्योंकि वी.आई .पी में तो कुछ शैक्षणिक योग्यताएं होती हैं ,कुछ गुण होते हैं, निस्संदेह अवगुण भी होते हैं| वी.आई.पी .में ही नहीं बल्कि गुण और अवगुण सभी मनुष्यों में पाए जाते हैं |अच्छे और बुरे लोगों में इतना ही अंतर होता है कि कई लोगों पर गुण  हावी हो जाते हैं तो कई लोगों पर अवगुण| सामान्यत: समाज में इन्हीं बातों के आधार पर किसी के व्यक्तित्व को आंका जा सकता है| हो सकता है रिया चक्रवर्ती अपने जीवन में कभी अच्छाई पर चली हो लेकिन  हो रहे सभी विवादों के आधार पर  उसे किस कोटि में रखा जाए यह निर्णय करना अभी कठिन है|
उसे हम विषकन्या भी नहीं कह सकते |क्योंकि विषकन्या भी किसी  लक्ष्य के लिए काम करती  है |वह लक्ष्य चाहे देश संबंधी हो या कोई और |लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ कभी छल  नहीं करती  |प्राचीन काल में  कुछ युवतियों को विषकन्या बनाया जाता था |और उन्हें यह ज्ञात भी नहीं होता था उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है |बहुत समय पश्चात ही उन्हें इस रहस्य का पता चलता था | लेकिन उनका उपयोग  अच्छे उद्देश्य के लिए ही किया जाता था |कहने का अर्थ यह है कि वह  किसी अपने की हानि नहीं करती थी |
अब हम अमरबेल का उदाहरण लेते हैं |कहते हैं अमरबेल जिस पेड़ पर लिपटती है उसे खा जाती है |लेकिन यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि अमरबेल  भी उस वृक्ष को नहीं मारती जिससे वह जीवन पाती है|
कुछ भी हो  इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि  उसने नारी जाति को कलंकित किया है| कोई कितना ही पतित क्यों न हो तो भी वह प्रेम के नाम पर इतना बड़ा छल किसी  के साथ नहीं करता|
आज तक के प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर तो इतना ही कहा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती वी.आई .पी .होने की संज्ञा से तो कोसों दूर है |और अगर यह सिद्ध हो गया कि सुशांत सिंह के मारे जाने के पीछे रिया चक्रवर्ती का ही हाथ है तो  उसे एक मनुष्य की संज्ञा न देते हुए  केवल शैतान ही कहा जा सकता है |
- चंद्रकांता अग्निहोत्री
पंचकूला - हरियाणा
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले के आरोपी फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किसी भी दृष्टिकोण से वीआईपी नहीं है।  वह एक सफल अभिनेत्री भी नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड में नाम आने पर वह इनदिनों चर्चा में है। रिया चक्रवर्ती पर ईडी के साथ-साथ सीबीआई का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है। पटना में मृतक सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोभिक चक्रवर्ती मां और बाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से तीन खातों में रिया चक्रवर्ती ने लगभग ₹150000000 अपने खातों में ट्रांसफर करवाएं। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की हत्या में रिया चक्रवर्ती का हाथ है। इस प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच शुरू की गई है। ईडी ने पिछले दिनों अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की है। उसके संपत्ति और आय से जुड़े मामलों में कई सवाल पूछे। ईटी मनी लेंडिंग की जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती ने वर्ष दो हजार अट्ठारह उन्नीस में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था जिसमें अपनी संपत्ति 14 लाख रुपए बताई थी। इसके बाद वह दो बड़े संपत्ति की मालकिन हो गई। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और दिसंबर  2019 में वह सुशांत थे माउंट ब्लैक बांद्रा फ्लैट में आकर रहने लगी। उसके बाद 8 जून 2020 को रिया सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट से निकल गई। उसके बाद 14 जून 2020 को सुशांत की राजपूत के मौत हो जाती है। रिया चक्रवर्ती का नाम फिल्म जगत के कई दिग्गजों के साथ जुड़ा हुआ है, जिसमें महेश भट्ट प्रमुख है। इसके साथ है तो उसका नाम आदित्य ठाकरे से भी जुड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत कुदरती खुदकुशी मामले में भाजपा सांसद व के वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार स्वामी भाजपा सांसद सह कलाकार मनोज तिवारी सहित कई लोगों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए की। कुमार स्वामी सीबीआई जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच बिहार सरकार के आग्रह पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई कर रही है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहने के दौरान कई कारनामों का अंजाम दिया। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को धोखे से ड्रग्स देती थी। सीबीआई ड्रग्स रैकेट का बहुत ही जल्द खुलासा करने वाली है जिसमें कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शामिल है। रिया चक्रवर्ती पर प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है। यह साफ हो गया है सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या की गई थी सीबीआई लगभग एक दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। रिया चक्रवर्ती वीआईपी कहना तो बहुत दूर की बात है वह एक सफल अभिनेत्री भी नहीं थी। वह किसी भी तरह से पैसा कमा कर अमीर आदमी की श्रेणी में आने की ललक थी। सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रिया चक्रवर्ती अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ आए दिन पार्टियां करवाते रहते थे जिसने लो खुलकर ड्रग्स लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत के पैसे पर वह कई बार वीदेशों की भी सैर की थी। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के घर पर उसने अपने लोगों को यह पाल रखा था। यहां तक की सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को भी दूर कर दिया था। जो अभिनेत्री पैसों के लिए अपने प्रेमी की हत्या करवा सकते हैं उनसे क्या उम्मीद रखी जा सकती है। वह भी आई थी नहीं बल्कि अपराधी है इसे जल्द ही सीबीआई साबित कर देगी यह विश्वास देश की 13000000 लोगों की है।
 सुशांत सिंह राजपूत मामले में सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं फंसेगी बल्कि उनके परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी जेल के सलाखों में होंगे। 
- अंकिता सिन्हा कवयित्री 
जमशेदपुर - झारखंड
           रिया चक्रवर्ती वी. आई. पी. नहीं एक साधारण सी फ़िल्म की नायिका है। जिसे पहले कोई नहीं जानता था। सुशांत सिंह राजपूत के आत्म हत्या या हत्या के बाद ही लोग उसे जान पाए हैं।
           ये पैसा के लिए कुछ भी करने वाली लड़कियों में से है। जो प्यार के नाम पर भोले भाले पैसे वाले लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उनका सबकुछ लूट लेती है।और इतनी सफाई से लुटती है कि पता ही नहीं चलता।
       ऐसी लड़कियों को विषकन्या कहा जा सकता है। ये पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। सुशांत हत्या केश में नाम आ जाने से ये आज वी.आई .पी. बन गई है या यों कहें वी.आई. पी. की तरह हो गई है।
        इसे इतना प्रसिद्धि भी नहीं मिलता अगर सुशांत के पिता इस केश न किये होते। इस तरह की लड़कियाँ महंगी -------------- की तरह होती है जिनके लिए पैसा ही सब कुछ है।ये समाज के लिए एक दाग की तरह हैं।जिसे मीडिया आज वी. आई. पी. की तरह प्रस्तुत कर रहा है।
इस तरह के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो प्यार को बदनाम करते हैं। या प्यार के नाम पर ऐसी घिनौनी हरकतें करते हैं/ करती हैं।
- दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" 
कलकत्ता  - प. बंगाल
रिया चक्रवर्ती जुर्म की दुनिया में वीआईपी हो सकती है। रिया की भूमिका एक लुटेरी, चालाक ,दूसरों की दौलत पर मौज मस्ती करने वाली, भ्रष्ट  नायिका की रही है आजकल बॉलीवुड हीरो सुशांत राजपूत की हत्या /आत्महत्या का मामला जो इतना उलझा हुआ है, वह सब इसी रिया चक्रवर्ती की ही देन है। मुंबई से बहुत दूर क्षेत्र से फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला लड़का -जो खूब तरक्की करना चाहता था, आगे बढ़ना चाहता था मगर जैसे ही रिया की एंट्री उसकीे जिंदगी में होती है, उसके सारे सपने एक-एक करके धराशायी होने लगते हैं अपनी मेहनत से उसने खूब पैसा कमाया था लेकिन रिया जैसी लड़की के झांसे में आकर गंवाता चला गया। रिया ने सुशांत राजपूत के पैसे पर खूब मजे किए उसका किरदार बहुत ही घटिया रहा ।नशे के कारोबार में भी उसका हाथ रहा ।सुशांत राजपूत के पैसे  ने उसे वीआईपी बनाया लेकिन सुशांत राजपूत को यह पता नहीं था कि यह लड़की जुर्म की दुनिया की शैतान नायिका है । रिया जैसी लड़की के किरदार से समाज पंगु बन जाता है ,एक ऐसे वातावरण का जन्म हो जाता है जिसका अंत अति भयानक होता है। वह यदि सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड थी तो मौत के मुंह तक पहुंचाने के लिए भी वही जिम्मेवार रही । उसके संपर्क में जो घृणित गैंग जुड़ी है उस की राजदार भी वही है वह आपने आपको कितनी भी विशेष व्यक्तित्व की मालिक मान ले परंतु ईश्वर की अदालत में वह मुख्य गुनाहगार है । सुशांत राजपूत की भटकी आत्मा उसे अवश्य दंड देगी ।उसे अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ेगा। आज नहीं तो कल सच्चाई सामने आएगी। अतः रिया चक्रवर्ती गुनाह की दुनिया की वीआईपी हो सकती है, हम सबकी नजर में तो वह सीधे, शरीफ ,कामयाब लड़के को भटकाने वाली और मौत के गर्त में धकेलने वाली चालाक, चुस्त और भ्रष्ट नायिका है
- शीला सिंह 
 बिलासपुर - हिमाचल प्रदेश
 यह सत्य है कि रिया चक्रवर्ती को पहले कोई नहीं जानता था पर अब सुशांत सिंह कि केस के चलते सभी उसे जानते हैं आज रिया की हिफाजत बहुत ही जरूरी है सो वीआईपी के जैसे उसे पुलिस संरक्षण दिया जा रहा है !
किंतु उसके कृत तो उसे नीचे के पायदान पर लाकर खड़ा करते हैं! बस रिया को संरक्षण देना उनकी मजबूरी है केस की अहम कड़ी भी तो वही है! न्याय निष्पक्ष  हो अतः रिया की हिफाजत जरुरी है फिर क्यों न रिया की गिनती वीआईपी की श्रेणी में दी जाने वाली सुविधा में  हो ! बाकी सेलिब्रेटी तो है ही अपने आप वीआईपी बन जाती है! 
उसके कर्म ही उसे उसकी असली पहचान देंगे! 
- चंद्रिका व्यास 
 मुंबई - महाराष्ट्र
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुम्बई पुलिस द्वारा कोताही बरतने और फिर सी. बी. आई. द्वारा रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ करना रिया को इस मामले के सन्दर्भ में विशेष तो बनाता है परन्तु वह वी. आई. पी. कदापि नहीं हो सकती। 
रिया चक्रवर्ती यदि वी. आई. पी. हो सकती है तो केवल उनके लिए जिनका वह मोहरा बनी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सी. बी. आई. द्वारा जिस गहनता के साथ रिया से पूछताछ की जा रही है और रहस्य उजागर हो रहे हैं, उनसे महसूस होता है कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती के सिर पर अनेक वी. आई. पी. का हाथ है इसलिए रिया चक्रवर्ती वी. आई. पी. नहीं एक मोहरा है।
- सतेन्द्र शर्मा 'तरंग'
देहरादून - उत्तराखण्ड


" मेरी दृष्टि में " रिया बहुत छोटी सी चिडिय़ा है । इस के पीछे      बहुत कुछ है । जिससे रिया चक्रवर्ती  वी आई पी बनी हुई है । परन्तु सी बी आई  सभी पत्ते खोल देगी ।
                                                      - बीजेन्द्र जैमिनी
डिजिटल सम्मान


Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )