प्रेम कुमार धूमल
जीवन
क्षप्रेम कुमार धूमल 10 अप्रैल 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में पैदा हुए। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में हुई और मैट्रिक डीएवी हाई स्कूल टौणी देवी, जिला हमीरपुर से की। 1970 में इन्होंने दोआबा कालेज जालंधर में एमए इंग्लिश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया व एलएलबी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से किया है । ये दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया । मार्च 1998 से मार्च 2003 तक और फिर 1 जनवरी 2008 से 25 दिसंबर 2012 तक। इन की पत्नी श्रीमती शीला धूमाली व दो बेटे अरुण और अनुराग है ।
ये 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे, जिसमें वे अपनी सीट हार गए थे। हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में बड़े पैमाने पर फोन टैपिंग कांड हुआ, जहां 1100 से अधिक नागरिकों के फोन अवैध रूप से रिकॉर्ड किए गए थे। जहां करीब 170 फोन के लिए ही अनुमति ली गई थी। यह निजता का व्यापक उल्लंघन था। भाजपा के शांता कुमार ने उन लोगों के नामों का खुलासा करने का भी अनुरोध किया, जिनके फोन धूमल के कार्यकाल के दौरान टैप किए गए थे। शिक्षक से मुख्यमंत्री तक की सफलता का दौर शानदार रहा है ।
Comments
Post a Comment