हरियाणा रत्न सम्मान

      हरियाणा दिवस के अवसर पर जैमिनी अकादमी ने निर्णय लिया है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को हरियाणा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएं। इस के कुछ नियम भी बनाए गये हैं। जिसमें प्रमुख हरियाणा की धरती पर जन्म होना चाहिए।  हरियाणा के बारे में कुछ जानकारी पेश करना जरूरी बनता है ।

     हरियाणा ( Haryana) उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।

       यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ । जिस में भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता का उपदेश दिया। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 01 नवम्बर 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है।  राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि पर  समर्सिबल पंप और नहर से सिंचाई की जाती है। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा है । जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ।

       हरियाणा भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने 1970 के दशक से निरंतर वृद्धि प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्री कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष 2000 से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है।

           हरियाणा में जन्में लोगों को डिजिटल रूप से सम्मानित करते हैं :-












Comments

Popular posts from this blog

लघुकथा - 2024 (लघुकथा संकलन) - सम्पादक ; बीजेन्द्र जैमिनी

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?