राजेंद्र पुरोहित से साक्षात्कार

आयु : 56 वर्ष
संप्रति : राजस्थान सरकार में जलदाय विभाग में अधिशाषी अभियंता पद पर
 विधा : कहानी, लघुकथा, कविता, हाइकु, वर्ण पिरामिड, ग़ज़ल आदि। 
अन्य अभिरुचियां : संगीत, क्रिकेट आदि
 
साझा संकलन : -

मतदान ( ई - काव्य संकलन ) - 2019
नारी के विभिन्न रूप ( ई - लघुकथा संकलन ) - 2019 
कोरोना वायरस का लॉकडाउन ( ई - लघुकथा संकलन ) - 2020

सम्मान : - 
कोरोना योद्धा रत्न सम्मान - 2020
2020- रत्न सम्मान ( एक सौ एक साहित्यकार ) 

पता : 1 बी 36, प्रतापनगर , जोधपुर - राजस्थान
प्रश्न न.1 -  लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ?
उत्तर : सोद्देश्यता

प्रश्न न.2 -  समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : १  स्व सतीश राज पुष्करणा
२. सतविंदर कुमार
३. विभा रानी श्रीवास्तव
४. योगराज प्रभाकर
५. बीजेन्द्र जैमिनी

प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन - कौन से मापदंड होने चाहिए ?
उत्तर : १. भाव
२. कथानक
३. कथोपकथन
४. काल निरंतरता
५. सामाजिक सोद्देश्यता
६. शीर्षक
७. समग्र प्रभाव
 
प्रश्न न.4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन - कौन से प्लेटफार्म की बहुत ही महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : फेसबुक पर  लघुकथा संवेद, भारतीय लघुकथा मंच तथा लेख्य मंजूषा।

प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ?
उत्तर : बहुत अच्छी। नवांकुरों का उदय शुभ संकेत है।

प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ?
उत्तर : बहुत। मेरा विश्वास है कि लघुकथा ही वह माध्यम है, जो आधुनिक युवा वर्ग को एक दिन पुनः साहित्य तथा पुस्तकों की तरफ़ लौटा सकेगा।

प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ?
उत्तर : मैं राजस्थान में सरकारी नौकर हूं। अभी तो स्वयं ही सीख रहा हूं। मार्गदर्शक बनने में अभी बहुत समय तथा श्रम लगेगा।

प्रश्न न.8 - आप के लेखन में , आपके परिवार की भूमिका क्या है ?
उत्तर : मेरे परिवार का मुझे समर्थन, प्रेम व विश्वास प्राप्त है। मेरी लघुकथाओं को परिवार के लोग पसंद करते हैं।

प्रश्न न.9 - आप की आजीविका में , आपके लेखन की क्या स्थिति है ?
उत्तर : शून्य। मेरी आजीविका मेरी नौकरी से ही चलती है।

प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ?
उत्तर : बहुत उज्ज्वल। परंतु लेखकों को परिश्रम तथा निष्ठा से काम करते रहना होगा।

प्रश्न न.11 - लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ?
उत्तर : आंतरिक संतुष्टि तथा जीवन के प्रति एक प्रगतिशील रवैया।



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )