अंकिता सिन्हा से साक्षात्कार

जन्म : 04 अप्रैल 1990 , गया - बिहार
पिता का नाम-श्री राम प्रवेश प्रसाद
माता का नाम- श्रीमति शंकुतला देवी
शिक्षा- ग्रेजुएशन

रचना विधा :  कविता, ग़ज़ल शेर कहानी आलेख ,शायरी

पुस्तकें : -

आकांक्षा ( एकल काव्य संग्रह )
कोरोनाकाल ( एकल काव्य संग्रह )

साझा संकलन : -

मतदान ( ई - काव्य संकलन ) - 2019
जल ही जीवन है ( ई- काव्य संकलन ) - 2019
भारत की शान : नरेन्द्र मोदी के नाम ( ई - काव्य संकलन ) - 2019
कोरोना ( ई - काव्य संकलन ) - 2020
कोरोना वायरस का लॉकडाउन ( ई - लघुकथा संकलन ) - 2020
      सहित अनेक साझा संकलन में शामिल
      
सम्मान/पुरस्कार : -

- दिल्ली लाजपत ऑडोटोरियम में  11 अगस्त को एक शाम प्रकृति भक्तो के नाम कार्यक्रम में भारतीय तिरंगा गौरव अवार्ड। इस कार्यक्रम में बतौर स्पेशल गेस्ट आमंत्रित।
- लाल चौक श्री नगर काश्मीर मे झंडातोलन आदरणीय वी.के. सिंह केंद्रीय मंत्री से सम्मानित।
- लखनऊ लखीमपुर में अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन में अरुणिमा स्मृति अवार्ड।
- छत्तीसगढ़ विलासपुर में अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए और कविता पाठ कि दमदार प्रस्तुति पर सम्मान।
- बिहार के चंपारण में एपीजे अब्दुल कलाम कि पुण्यतिथि पर अंतरास्ट्रीय कॉनफ्रेंस में कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस अवार्ड।
- झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण द्वारा सम्मान।
- अटल रत्न सम्मान - 2020
- कोरोना योद्घा रत्न सम्मान - 2020
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सम्मान - 2020
- गोस्वामी तुलसीदास सम्मान - 2020
- शहीद चन्द्रशेखर आजाद सम्मान - 2020
- कबीर सम्मान - 2020
- 2020 - रत्न सम्मान ( एक सौ एक सम्मान )
- भारत गौरव सम्मान - 2021
- रोहित सरदाना स्मृति पत्रकारिता सम्मान - 2021
- अजय  भोजपुरी युवा  स्मृति साहित्यिक सम्मान दिल्ली
- जमशेदपुर में राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की ओर से 
कायस्थ गौरव सम्मान
- दिल्ली में साहित्यिक सांस्कृतिक शोध, मुंबई की ओर से अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में कवि कोकिल सम्मान    
- आगमन द्वारा दिल्ली ,प्राईड आँफ विमेन अवार्ड,2019 सम्मान से सम्मानित
- मुम्बई अग्निशिखा मंच द्वारा अग्निशिखा अरुणोदय सम्मान से सम्मानित

विशेष : -

- जमशेदपुर के टाउन हॉल में ईस्ट इंडिया इवेंट्स स्टार हंगामा द्वारा दिखा दे दम सिजन टू में बतौर स्पेशल गेस्ट 
-  कार्यक्रम में जज के रूप में  नेहल चुडासमा डांसिंग मुंबई से मिस यूनिवर्स 2018, मॉडलिंग हरिहर दास, सिंगिंग श्रद्धा दास सारेगामा लिटिल चैम्प 2005। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा के 128 प्रतिभागी।
- आकाशवाणी, दूरदर्शन रांची में कविता पाठ कि प्रस्तुति।
- इसके साथ ही झारखंड के भरकुंडा रांची, जमशेदपुर, बंगाल के आसनसोल, चितरंजन में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में  सहभागिता
- जैमिनी अकादमी की " आज की चर्चा " में अनेक बार विचार शामिल हुए
- Ahrj असेंबली आँफ हृमुयन राईटस एंड जस्टिस की कोलहान प्रमडल सचिव जमेशदपुर झारखंड।
- झारखंड हिंदी संस्कृति साहित्य मंच की सदस्य 

पता : मानगो सुभाष कलोनी , जमशेदपुर - झारखंड 
प्रश्न न.1 -  लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ? 
उत्तर - वस्तु, संवाद, चरित्र एवं संप्रेषणयत्ता। 

प्रश्न न.2 -  समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर - धैर्य,  नेपथ्य, लाघव, कल्पना की उड़ान, परिवेश।

प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन - कौन से मापदंड होने चाहिए ? 
उत्तर - वस्तु, चरित्र, संवाद वातावरण, शैली और संप्रेषदीयता। 

प्रश्न न.4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन - कौन से प्लेटफार्म की बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर -  फेसबुक, ट्विटर, इस्टग्राम

प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ?
उत्तर - आज के साहित्य परिवेश में लघु कथा की स्थिति कुछ अलग सी हो गई है, जबकि लघु कथा की भाषा को कथ्य परिवेश से विलग नहीं होना चाहिए। उसमें सादगी, सहजता लेखकीय,  आडंबरहीनता और जनसाधारण के लिए गृहता का गुण होना चाहिए। 

प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ?
उत्तर - लघुकथा की वर्तमान स्थिति में वह गुणवत्ता नहीं रह गई है, जिसके मानदंडों के लिए जरूरी है। 

प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ?
उत्तर - मध्यम वर्ग की पृष्ठभूमि से आई है और मार्गदर्शक बनने का प्रयास जारी है।

प्रश्न न.8 - आप के लेखन में , आपके परिवार की भूमिका क्या है ? 
उत्तर - मेरी लेखन में परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। खासकर मेरे पिताजी का पूरा मार्गदर्शन मिलता है जिसके कारण मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।

प्रश्न न.9 - आप की आजीविका में , आपके लेखन की क्या स्थिति है ?
उत्तर - बहुत बेहतर तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन और अपने आजीविका और लेखन से संतुष्ट हूं। 

प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ?
उत्तर - लघुकथा का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। विभिन्न मंचों के माध्यम से हो रही प्रतियोगिता व्यवसायिक रूप धारण करते जा रही हैं। विभिन्न स्तरों पर हो रहे गंभीर प्रयासों के बावजूद गुणवत्ता और दृष्टिकोण में लघु कथा के क्षेत्र में छाया कुहासा छटने का नाम नहीं ले रहा है। लघु कथा के भविष्य को सवारना है तो इसमें गुणवता का होना बहुत जरूरी है।

प्रश्न न.11 - लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ?
उत्तर - बीजेन्द्र जैमिनी की ओर से भारतीय लघुकथा विकास मंच व जैमिनी अकादमी पानीपत द्वारा सम्मान

Comments

  1. शानदार साक्षात्कार

    ReplyDelete
  2. बढ़िया साक्षात्कार, बधाई

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )