पत्रकारिता में प्रतिक्रिया : एकं पाठक की कलम से
यह पुस्तक मुझे कल डाकं विभाग के माध्यम से प्राप्त हुई है। पुस्तक का शीर्षक से स्पष्ट हो रहा हैकि लेखक ने पाठक बन कर दैनिक पत्र को लिखे पत्रों का संकलन बताया है। पुस्तक का संपादन डॉ ममता देवी ने किया है। दो शब्द, भूमिका, बधाई पत्र के अतिरिक्त पुस्तक में चार खंड है। पुस्तक के संपादक ने ही दो शब्द लिखें है। ऐसा पुस्तकों में बहुत कम देखने को मिलता है। इसलिए यह पुस्तक विशेष कहीं जा सकती है। पुस्तक का शीर्षक विषय के अनुकूल है।
लेखक काफी लम्बे समय से जैमिनी अकादमी से जुड़ा हुआ है। पुस्तक के अन्तिम कवर पेज पर जैमिनी अकादमी का जिक्र किया है। जैमिनी अकादमी ने लेखक को कई बार सम्मानित भी किया है। जबकि यह पुस्तक 2023 में प्रकाशित हुई है। परन्तु पुस्तक 2026 में भेजीं गई है। लेखक की पुस्तक पाठकों के दिल और दिमाग पर असर अवश्य डालतीं है। जो अवश्य ही सकारात्मक साबित होगा। पुस्तक में लेखक के अनुभव भरें पड़े हैं। यही पुस्तक की उपलब्धि है।
लेखक यानि डॉ. जसवंत सिंह जनमेजय कानपुर की संस्था से भी संबंध रहा है। जो पत्रकारों की संस्था थी। संस्था ने लेखक को प्रदेश अध्यक्ष बना रखा था और सम्मानित भी किया था। यह लेखक की उपलब्धि में गिनती होनी चाहिए।
लेखक ने पुस्तक में नवभारत टाइम्स, दैनिक हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, इंडिया टुडे, आउटलुक, इंडिया न्यूज़, धम्म दर्पण, बहुजन केसरी, युवा संवाद, हंस, कथादेश, लोकायत , यद्वरत आम आदमी, कान्ति, कथा संसार, भारतीय लेखक पत्रिका, उत्तरांचल पत्रिका, द सन्डे इंडिया, नया ज्ञानोदय, हम सब साथ - साथ, प्रवासी टुडे, परिकथा, प्रबुद्ध जगत, गारिमा भारती, सीनियर इंडिया, जगमग दीप ज्योति, चोथी दुनिया, सरिता, विश्व स्नेह समाज पत्रिका, नई दुनिया, सर्वशान्ति पत्रिका, शब्द प्रवाह, कादम्बिनी, सामाजिक न्याय संदेश, दलित हितेषी, अश्वघोष , वॉयस ऑफ बुद्धा , अम्बेडकर टूडे, आदि पत्र - पत्रिका में प्रकाशित प्रतिक्रियाओं का संकलन प्रकाशित हुआ है। लेखक साधुवाद के पात्र है बधाई स्वीकार करें।
- बीजेन्द्र जैमिनी
( पत्रकार, लेखक व संपादक)
पुस्तक प्राप्ति का स्थान
स्वराज प्रकाशन
4648/1 , 21, अंसारी रोड , दरियागंज
Comments
Post a Comment