अर्विना गहलोत से साक्षात्कार

जन्म तिथि : 27 फवरी 1969
जन्म स्थान : नगला दलपतपुर (बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश
पिता : श्री महेन्द्र पाल सिंह
माता : श्रीमती पुष्पा देवी
पति : अशोक कुमार AGM 
शिक्षा : एम एस सी वनस्पति विज्ञान , वैद्धविशारद

प्रकशित पुस्तकें : -

देहरी के गुलमोहर ( कविता संग्रह )
वापसी  ( कहानी संग्रह )

साझा संग्रह : -

नई सदी की धमक ( साझा संग्रह )
दृष्टि लघुकथा ( साझा संग्रह )
भाषा सहोदरी ( लघुकथा साझा  संग्रह)
वूमंस की आवाज (साझा संग्रह )
मगसम ( साझा कविता  संग्रह )
रंगोली ( कविता साझा संग्रह)
पलाश (साझा संग्रह )
आधी आबादी का सम्पूर्ण राग ( कविता संग्रह )
परिंदे बोलते हैं ( लघुकथा संकलन )
बाल मन की लघुकथाएं ( साझा संग्रह )
शब्द शब्द महक (कविता साझा संग्रह )
प्रवाह (साझा संग्रह )
रजत श्रंखला ( साझा संग्रह)
कोरोना वायरस का लॉकडाउन ( ई - लघुकथा संकलन )
नारी के विभिन्न रूप ( ई - लघुकथा संकलन )
मां ( ई - लघुकथा संकलन )
जल ही जीवन है ( ई - लघुकथा संकलन )
मतदान ( ई - काव्य संकलन )
  
रेडियो प्रसारण : -

बोल हरियाणा पर लघुकथा , 
कहानियों का सफर रेडियो यूट्यूब प्रसारण , 
ग्वालियर रेडियो स्टेशन से कविता प्रसारित 


पुरस्कार व सम्मान : -

- सहोदरी भाषा सम्मान 
- श्रेष्ठ कवियत्री पुरस्कार साहित्य सागर -2017
- नारी शक्ति सागर सम्मान - 2019 
- किस्सा कोताही  में द्वितीय पुरस्कार 
- कहानी में  प्रतिलिपि सम्मान 
- स्टोरी मिरर परिंदे लघुकथा सम्मान
- साहित्यदीप प्रज्ञा सम्मान
- काव्य रंगोली सम्मान
- माता सीतारानी सम्मान - 2020
- कोरोना योद्धा रत्न सम्मान - 2020

पता : हाउस नं 7 ,  ज्योति किरन सोसायटी , ग्रेटर नोएडा ,
जिला गौतमबुद्ध नगर - उत्तर प्रदेश
प्रश्न न.1 -  लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ? 
उत्तर - लघुकथा में कथा तत्व एवं भाषा शैली महत्वपूर्ण है
लघुकथा का प्रमुख तत्व है -सांकेतिकता जो प्रतीकों और बिम्बों के माध्यम से आएगी। सोच व्यवस्थित होना भी जरूरी है

प्रश्न न.2 -  समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर - चन्द्रेश कुमार छतलानी ,  बीजेन्द्र जैमिनी, कांता राय  , कमलेश भारतीय , मधुदीप गुप्ता आदि ये सब लघुकथा विकास में कार्य कर रहे हैं।

प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन - कौन से मापदंड होने चाहिए ? 
उत्तर  - जब साहित्य के सम्बंध में उसकी उत्पत्ति, उसके स्वरूप, उसके विविध अंगों, गुण-दोष आदि विभिन्न तत्त्वों और पक्षों के सम्बंध में सम्यक विवेचन किया जाता है, तो उसे साहित्यिक समीक्षा के यही मापदंड  कहलाते है। 

प्रश्न न.4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन - कौन से प्लेटफार्म की बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर  फेसबुक,  WhatsApp , ऑनलाइन पत्रिका ‌, ब्लॉग आदि

प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ?
उत्तर - ‌‌साहित्यिक क्षेत्र में लघुकथा अपना अलग स्थान बना चुकी है । आज लोगों की पहली पसंद लघुकथा ही है।

प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ?
उत्तर - संतुष्ट नहीं हैं लेकिन स्थिति उतनी बुरी भी नहीं है 

प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ?
उत्तर - परिवार में सेना , ज्यातर लोग इंजीनियर और डाक्टर है लेकिन साहित्य  पढ़ने की सभी की आदत है। हमने  ऊर्जा वान रह कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की दिशा में कार्य किया है।

प्रश्न न.8 - आप के लेखन में , आपके परिवार की भूमिका क्या है ? 
उत्तर - परिवार में  लेखन के लिए सभी का सपोर्ट है । 

प्रश्न न.9 - आप की आजीविका में , आपके लेखन की क्या स्थिति है ?
उत्तर - लेखन को आजीविका के लिए नहीं , साहित्य सेवा के लिए अपनाया है।

प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ? 
उत्तर - भविष्य उत्तम है

प्रश्न न.11 - लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ?
उत्तर - लघुकथा साहित्य लेखन में कदम रखा तो बहुत से नाम चीन लेखकों को पढ़ने समझने का मौका मिला । उननी रचनाओं को आत्मसात किया । ज्ञान अर्जन का बेहतरीन प्लेटफार्म लगा ।

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )