उदय श्री ताम्हणे से साक्षात्कार

जन्म : 19 जनवरी 1961,  भोपाल - मध्यप्रदेश
शिक्षा : हायर सेकेंडरी

सम्प्रति : मध्यप्रदेश वन मुख्यालय भोपाल मे  सहायक

लघुकथा यात्रा :
विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं तथा कुछ साझा लघुकथा संकलन में लघुकथाएं प्रकाशित

पता : एच ए 118/71 , शिवाजी नगर , भोपाल - 462016 मध्यप्रदेश

प्रश्न न.1 - लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ? 

उत्तर- कथ्य, शीर्षक, काल खंड,  समापन। 


प्रश्न न.2 - समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 

उत्तर -  मधुदीप गुप्ता, डॉक्टर उमेश महादोषी, बीजेन्द्र जैमिनी, कांता राय, योगराज प्रभाकर आदि। 


प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन - कौन से मापदंड होने चाहिए ? 

उत्तर - लघुता में प्रभुत्व,  कालखंड दोष, संदेशवाहक,  शीर्षक, उत्कर्ष,  समापन बिन्दु आदि। 


प्रश्न न.4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन - कौन से प्लेटफार्म बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 

उत्तर - डॉक्टर चन्द्रेश छतलानी और बीजेन्द्र जैमिनी के ब्लॉग। लघुकथा के परिदें, साहित्य संवेद समूह व भारतीय लघुकथा विकास मंच ।


प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ? 

उत्तर - लघुकथा विधा अपना  मार्ग प्रशस्त कर रही है। लेकिन अभी आमजन पाठकों से दूर है।  


प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ? 

 उत्तर- लघुकथा विधा में अभी बहुत कार्य की गुजांइश है। 


प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ? 

उत्तर - मेरे पिताश्री बी.ए पास कर शासन की सेवा में थे। उन्हें अंग्रेजी साहित्य से लगाव था। माताश्री आठवीं पास थी। उन्हें  मराठी और हिन्दी साहित्य में रूचिच थी।  मार्गदर्शन स्वरूप  लघुकथा लेखन संबंधी मंच संचालन किए है। 


प्रश्न न.8 - आप के लेखन में , आपके परिवार की भूमिका क्या है ? 

उत्तर - परिवार से प्रोत्साहन मिला है। 


प्रश्न न.9 -आप की आजीविका में , आपके लेखन की क्या स्थिति है ? 

उत्तर - कभी नहीं रही। 


प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ? 

उत्तर - अनेकानेक मनीषी विधा के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। भविष्य उज्ज्वल ही हैं। 


प्रश्न न.11 - लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ? 

उत्तर - आत्मविश्वास। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )