प्रवेश स्वरूप खरे आकाश से साक्षात्कार

 जन्मतिथि : २७ नवम्बर १९७६
जन्मस्थान : गोपालपुर )फैज़ाबाद ) उत्तर प्रदेश
पिता : स्व श्री इन्द्र स्वरूप खरे
माता : श्रीमती विभा खरे
पत्नी :  श्रीमती आरती खरे
पुत्री : शांभवी खरे
शिक्षा :  एम ए राजनीति, समाजशास्त्र,अंग्रेजी, एल एल बी, डिप्लोमा इन जर्नलिजम, डिप्लोमा इन कंप्यूटर अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस एक्जीक्यूटिव

सम्प्रति : विधि व्यवसाय और फिल्म लेखन तथा साहित्य साधना

विधा : गद्य एवम् पद्य

प्रकाशित कृति : -

कारवां लफ्जो का सच का सामना ( काव्य संग्रह )
जीवन के रंग ( काव्य संग्रह )

विशेष : -

- तीस से अधिक सहयोगी संकलन में रचना प्रकाशित
- एसोसिएट मेंबर भाभा इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट साइंस उदयपुर - एसोसिएट मेंबर स्क्रीन राइटर एसोसिएशन मुंबई

पता : आद्या वास , ९४६, मोहल्ला सुन गढ़ी , पीलीभीत -  २६३००१ उत्तर प्रदेश

प्रश्न न.1 - लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ?

उत्तर - कथ्य,तत्व एवम् संदेश लघुकथा के महत्वपूर्ण तत्व हैं। 


प्रश्न न.2 - समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 

उत्तर - 1. लाडो कटारिया 2. डॉ. अनिल शर्मा अनिल 3. बीजेन्द्र जैमिनी 4. हितेश कुमार शर्मा 5. मनोरमा जैन 'पाखी' 


प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन - कौन से मापदंड होने चाहिए ? 

उत्तर - लघुकथा की समीक्षा में उसका कथ्य,तत्व संदेश और कालखंड प्रमुख मानक है।लघुकथा जितनी संक्षिप्त हो उतनी ही सटीक होगी।

 

 प्रश्न न. 4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन - कौन से प्लेटफार्म की बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 

 उत्तर - वॉट्सएप,ब्लॉग और यूट्यूब मेरे विचार से अधिक महत्वूर्ण हैं।

 

 प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ?

 उत्तर - आज के परिवेश में लघुकथा अपनी विकासशील अवस्था में कहीं जा सकती है।


प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ?

उत्तर - पूरी तरह तो नहीं लेकिन आश्वस्त हूं कि आने वाले समय में लघुकथा का साहित्य बहुत समृद्ध होगा।


प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ?

उत्तर - मैं एक साधारण पारिवारिक और गैर साहित्यिक पृष्टभूमि से हूं।अपनी क्षमताओं के साथ जो भी औरों को सिखा सका वह सिखाया और और उचित मार्गदर्शन दिया है।बाकी तो साहित्यिक मित्र ही बता पाएंगे।


प्रश्न न. 8 - आप के लेखन में , आपके परिवार की भूमिका क्या है ? 

उत्तर - सहयोगी भूमिका रही है।


प्रश्न न.9 - आप की आजीविका में , आपके लेखन की क्या स्थिति है ?

उत्तर - लेखन विषम परिस्थितियों में भी मुझे सचेत रखता है और  दूसरों को समझने में मदद करता है।


प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ? 

उत्तर - बेहतरीन


प्रश्न न.11 - लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ?

उत्तर - अनेक सशक्त हस्ताक्षर से संपर्क हुआ और खुद को भी पहचानने में सहायता मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )