डाॅ.क्षमा सिसोदिया से साक्षात्कार

नाम : डॉ. क्षमा सिसोदिया
      अंतराष्ट्रीय,कवियत्री,लघुकथाकार,हास्य व्यंग्य, हाइकु,   
      मुकरी विधा की स्वतंत्र लेखिका।

शिक्षा - इलाहाबाद वि.वि. से स्नातक।
          लखनऊ वि. वि से स्नातकोत्तर।
           विक्रम वि.वि से पीएचडी ।
           इंटिरियर डिप्लोमा कोर्स।
            इंडस्ट्रियल डिप्लोमा कोर्स।
             पर्सनालिटी डिप्लोमा कोर्स।

शैक्षणिक योग्यता -

सांदीपनी कालेज,उज्जैन में तीन वर्ष शिक्षण योगदान।

विक्रम वि.वि में काॅमर्स,एम.ए,एमफिल तक।

उपलब्धियाँ -
--------------
1-देवी अहिल्या वि. वि. में  गवर्नर
नामिनी कार्यपरिषद की सदस्या।2005

2-"रेकी थैरेपी" (प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति) में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल से गोल्ड मेडल प्राप्त - 2006

3- लखनऊ वि. वि. से उत्कृष्ट छात्रा के रूप में
"मिस हिन्दी" अवार्ड प्राप्त -1996

4-छात्र-जीवन से ही लेखन में रूझान,समाचार पत्रों में लेखन।

5-आकाशवाणी पर कई बार कविता पाठ।

6- महाकवि कालिदास-स्मृति समारोह समिती उज्जयिनी द्वारा साहित्यिक सम्मान 2014

7-नीरजा सारस्वत सम्मान, उज्जैन। 2009

सामाजिक क्षेत्र :-
-------------------
1-वर्धमान क्रिएटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी महिला विंग उज्जैन द्वारा - मातृत्व दिवस पर मातृत्व सम्मान - 2011

2- दिगम्बर जैन महिला परिषद अवंति उज्जैन द्वारा सम्मान -2009
3-पंजाबी महिला विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान
4-अखिल भारतीय क्षत्राणी पद्मिनी समिति महाराष्ट्र द्वारा "Achieve ment Award"-2019

5-8मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान - 2003 to 2005

6-नई दुनिया समाचार पत्र द्वारा सामाजिक गतिविधियों हेतु नायिका अवार्ड 2010
7-राजपूत महिला ग्रुप उज्जैन द्वारा - समाजिक गतिविधियों हेतु सम्मान।
8-पंजाबी महिला ग्रुप उज्जैन द्वारा सामाजिक गतिविधियों हेतु सम्मान।
9-राॅयल पद्मिनी राजपूतानी समिति-मंदसौर द्वारा 'क्षत्राणी' सम्मान। 2018
10- महिला सोशल विंग द्वारा सम्मान। 2019

साहित्यक क्षेत्र:-
-------------------
1-अभिव्यक्ति विचार मंच (नागदा) द्वारा सम्मान - 2008
हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग संस्था द्वारा साहित्यिक सम्मान,2011 उज्जैन।

2-अग्नि पथ समाचार पत्र द्वारा साहित्यिक सम्मान - 2013

3-दैनिक भास्कर, समाचार पत्र द्वारा सम्मान- 2015

4-पत्रिका समाचार द्वारा-प्रशस्ति-पत्र (सामाजिक क्षेत्र में योगदान हेतु-  "Creator...,celebrate the Success of woman Award-2016

5-नई दुनिया समाचार पत्र द्वारा-वुमन अचीवर्स अवार्ड- 2018

  6-हिन्दी शब्द साधिका सम्मान

7-अवध ज्योति रजत जयंती द्वारा -साहित्यक सम्मान 2019

8-अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रान्त द्वारा -"शब्द साधिका सम्मान।"

9--स्वर्णिम भारत मंच युवा संगम उज्जैन द्वारा साहित्यिक सम्मान 2021।

10-:स्टोरी मिरर अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में लघुकथा विजेता।
11- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कविताएं विजेता।
13- मध्यांतर मंच- से लघुकथा प्रतियोगिता में  लघुकथा (मय राशि) विजेता।
14-नया लेखन-नया दस्तखत मंच पर कई लघुकथाएं विजेता।

15- इंदुमति श्री स्मृति लघुकथा योजना में लघुकथा सम्मिलित हो राशि प्राप्त।

16- लोकरंग संस्कृति मंच और लोकगीत कजरी गायन पर सम्मान।
17-साहित्य संगम संस्थान दिल्ली से
स्थानीय भाषा भोजपुरी में कव्य प्रसारण।

  
18-यूट्यूब पर रचनाओं का प्रसारण।

प्रकाशित संग्रह -
---------------------
1-केवल तुम्हारे लिए" - काव्य संग्रह।
2-'कथा सीपिका '-     लघुकथा संग्रह ।
 3- 'भीतर कोई बंद है।' लघुकथा संग्रह।
4- तीन अन्य पुस्तकें प्रकाशनार्थ हैं।
5- कई साझा संग्रह में रचनाओं का प्रकाशन।
6-कलश,अविराम साहित्यिकी लघुकथा स्वर्ण जयंती विशेषांक में लघुकथाओं का चयन।
एवं अन्य कई पत्रिकाओं में लघुकथा,कविता, आलेख प्रकाशित।

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ -
--------------------------
1-नेपाल साहित्य धरा से प्रकाशित साहित्य 'भोजपुरी दर्शन' में प्रांतीय भाषा (भोजपुरी में) भी लघुकथा, कविता का प्रकाशन।

2- पुस्तक-भारती (कनाडा) में रचनाएं प्रकाशित।

3-विश्व हिन्दी ज्योति (कैलिफोर्निया से प्रकाशित ') में रचना प्रकाशित।

4-12वाँ अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव 2020
परिकल्पना उत्सव सम्मान (शारजाह,दुबई, ,मालदीव)

अन्य गतिविधियाँ :-
---------------------

1-साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था त्रृचा विचार मंच की कार्यकारिणी सदस्य।

2-मध्य प्रदेश लेखक संघ समिति की कार्यकारिणी सदस्य।

3- स्वर्णिम भारत  मंच उज्जैन (सामाजिक सेवा संस्थान) की कार्यकारिणी सदस्य।
                                 

विशेष :-
-----------
लेखन के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता ।
सेवा के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर

1-"भैरोगढ जेल (उज्जैन)में कैदी महिलाओं के चर्चा कर साथ समय व्यतीत किया।   

2-14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर (स्व खर्च से) स्टूडेंट के साथ गंभीर नदी की सफाई में कर सेवा कार्य।

3- नारी-निकेतन की कन्याओं के विवाह में योगदान।
       
पता :-                
आशीर्वाद
10/10 सेक्टर बी , महाकाल वाणिज्य केन्द्र
उज्जैन-456010 मध्यप्रदेश

प्रश्न न.1 -  लघुकथा में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा है ? 
उत्तर- कथानक। सटीक संप्रेषणीयता ।

प्रश्न न.2 -  समकालीन लघुकथा साहित्य में कोई पांच नाम बताओं ? जिनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर - श्री उमेश महादोषी, श्री बलराम अग्रवाल, श्री प्रभाकर बंधु, श्री अनिल शूर आजाद , श्री बीजेन्द जैमिनी इत्यादि-इत्यादि। 

प्रश्न न.3 - लघुकथा की समीक्षा के कौन -कौन से मापदंड होने चाहिए ? 
उत्तर - सर्वप्रथम शीर्षक,फिर कथानक,संदेशप्रद संप्रेषणीयता,कथ्य,शिल्प, पंच लाइन। 

प्रश्न न.4 - लघुकथा साहित्य में सोशल मीडिया के कौन -कौन से प्लेटफार्म की बहुत ही महत्वपूर्ण है ? 
उत्तर- लघुकथा के परिंदे,फलक,लघुकथा विश्वकोश,नया लेखन -नया दस्तखत,भारतीय लघुकथा विकास मंच इत्यादि-इत्यादि। 
उपरोक्त उन्ही मंचो से मै परिचित हूँ,जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने का मौका दिया है और आगे बढ़ाया है। 

प्रश्न न.5 - आज के साहित्यिक परिवेश में लघुकथा की क्या स्थिति है ?
उत्तर - आज साहित्यिक क्षेत्र में लघुकथा चरम पर पहुँच कर अपना परचम अवश्य लहरा रहा है लेकिन अभी शीर्ष पर पहुँचना शेष और है। 

प्रश्न न.6 - लघुकथा की वर्तमान स्थिति से क्या आप सतुष्ट हैं ?
उत्तर- असंतुष्ट होने जैसा अब कुछ नही है । क्योंकि साहित्यिक क्षेत्र में कोई विधा अपना एक-पथ्य, एकाधिकार जमा नही सकता है। 

प्रश्न न.7 - आप किस प्रकार के पृष्ठभूमि से आए हैं ? बतायें  किस प्रकार के मार्गदर्शक बन पाये हैं ?
उत्तर- मैं एक सामान्य परिवेश से निकल कर आज साहित्यिक रूप से कार्यरत हूँ। मेरे पारिवारिक पृष्ठभूमि में साहित्य और साहित्यकारों को पसंद अवश्य किया जाता था/है । लेकिन मेरे लेखन के लिए न प्रोत्साहन था और न समय। "मेरी रचनाओं से अवश्य ही पाठकों को कुछ मार्गदर्शन मिलता होगा,तभी वो पर्दें के पीछे आकर मुझसे सलाह-मशविरा माँगते हैं। 

प्रश्न न.8 - आप के लेखन में, आपके परिवार की भूमिका क्या है ? 
उत्तर - मेरे लेखन में सिर्फ़ और सिर्फ़ 'सरस्वती-माँ' की भूमिका है। उनकी कृपा से ही मेरी कलम आज तक गतिमान है। अन्य किसी भी प्राणी की कोई भूमिका नही है,बल्कि रोकने और बंद करने के लिए अवश्य बोलते रहें हैं।
" लेखन के लिए प्रोत्साहन मिलना,कलम के लिए एक टानिक का का काम करता है।" 

प्रश्न न.9 - आप की आजीविका में ,आपके लेखन की क्या स्थिति है ?
उत्तर - शून्य, लेकिन कुछ एक मंच से प्रतियोगिता में और कुछ एक रचनाओं पर पराश्रमिक प्राप्त हुए हैं। उदाहरणार्थ - इंदुमती लघुकथा मंच और मध्यांतर मंच से। 

प्रश्न न.10 - आपकी दृष्टि में लघुकथा का भविष्य कैसा होगा ? 
उत्तर -उत्तम। 

प्रश्न न.11- लघुकथा साहित्य से आपको क्या प्राप्त हुआ है ?
उत्तर - संतुष्टि और सोशल मीडिया पर पहचान। 


Comments

  1. अच्छा लगा साक्षात्कार.

    ReplyDelete
  2. हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐💐

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )