Posts

Showing posts from May, 2018

मई - 2018

Image
जैमिनी अकादमी समाचार पत्र

कुत्ते की तरह

Image
                      कालिया के सामने एक कुत्ता आ कर खड़ा हो जाता है। कालिया , गौर से कुत्ते की ओर देखता है। कुत्ता घबराता नहीं है बल्कि कुत्ता भी कालिया की ओर घूरता है। कालिया घबरा कर छोटा सा पत्थर कुत्ते की ओर फेंक देता है। परन्तु कुत्ता घूरता रहता है। कालिया मुड़ कर वापिस चल देता है। कुत्ता भी कालिया के पीछे पीछे चल देता है। कालिया पीछे मुड़कर देखता है कुत्ता पीछे पीछे आ रहा होता है। कालिया रूक जाता है। सोचता है क्या करूं। तभी कालिया को एक युक्ति सुझती है वह कुत्ते की तरह, कुत्ते की ओर भोंकना शूरू कर देता है। तभी कुत्ता नौ दो ग्यारह हो गया। ००

वीणा हिन्दी मासिक पत्रिका

Image
             1927 से प्रकाशित हो रही हिन्दी मासिक पत्रिका में हिन्दी साहित्य के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। यह " श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति , इन्दौर " की प्रमुख पत्रिका है। इस से स्पष्ट है कि पत्रिका का प्रकाशन हिन्दी साहित्य के लिए हुआ है।     पत्रिका का सम्पादकीय का उद्देश्य प्रमुख रूप से वर्तमान की तुलना विभिन्न क्षेत्रों से की जाती है। हिन्दी साहित्य के विभिन्न विधाओं पर शोध आलेख हर अंक में प्रकाशित हो रहें हैं। गीत, गज़ल , कविता , दोहे भी प्रकाशित हो रहें हैं। कहानी के साथ साथ लघुकथा को भी स्थान दिया जा रहा है। संस्मरण व व्यंग्य भी आदर सहित प्रकाशित हो रहें हैं।  अन्य भाषाओं के साहित्य का हिन्दी अनुवाद भी प्रकाशित होता है। रचनाओं के साथ लेखक का फोटो,‌ संक्षेप परिचय सहित पता ‌भी प्रकाशित हो रहा है। समिति समाचार , पुस्तक समीक्षा व जनमंच के अंर्तगत पाठकों के पत्र प्रकाशित हो रहें हैं।     पत्रिका के अन्दर के दोनों कवर पेज पर दिवंगत साहित्यकारो के फोटो सहित विवरण श्रद्धांजलि के रूप में प्रकाशित हो रहें हैं।             पत्रिका का संपादन : राकेश शर्मा   

समाधान ( कहानी संग्रह ) : लेखक रमाकान्त शाक्य

Image
                               इस संग्रह में आठ कहानी है । जिस का सम्पादन डॉ हरिश्चन्द्र शाक्य ने किया है।  1. नाना  2. लौट के बुद्ध घर को आये  3. जूता  4. नीयत  5. विधवा सुहागिन  6. संगति  7. जवानी  8. समाधान           ये लेखक का प्रथम कहानी संग्रह है। " नाना " कहानी में प्रेम को वर्णनात्मक शैली में पेश किया है। जिस में कोर्ट मैरिज को भी दिखाया गया है।          " लौट के बुद्ध घर को आये " में बेरोजगार युवाक की कहानी है । जिस में ताजमहल का भी वर्णन पेश किया है।        " जूता " कहानी में भी प्रेम को दिखाया है। परन्तु जूता ही वरदान साबित होता है।        " नीयत " अनाथ लड़के की कहानी है। दूर के रिश्ते की भाभी उसका पालन पोषण करतीं हैं।        " विधवा सुहागिन " कहानी में विधवा बहू का पुनः विवाह की अच्छी कहानी है।        " संगति ‌" औरत की गलत रास्ते की कहानी है। जो बुरी संगत का असर दिखाया गया है।        " जवानी " कहानी में  होश खोता हुआ व्यक्ति पेश किया है।        " समाधान " पुस्तक शीर्षक ‌कहानी में ‌मरीज और नर्