राजा रघुवंशी मर्डर केस

      ये तों स्पष्ट है कि राजा रघुवंशी का मर्डर हुआ है। ये मीडिया में पुलिस द्वारा दावा किया गया है। जिस की पुष्टि परिवार वालों ने भी  की है। जिस‌का आरोप सोनम रघुवंशी पर लगा है। जिस को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया है। सोनम रघुवंशी की लवस्टोरी राज़ कुशवाहा के साथ स्पष्ट कर के आरोपी बनाया जा रहा है। जबकि ये मर्डर शिलांग ( मेघालय) में हुआ है। वहीं से सोनम रघुवंशी का कुछ अता-पता नहीं था। 

     सोनम का परिवार शादी के लिए पिछले चार साल से रिश्ता ढूंढ रहा था । इस बीच सोनम की लवस्टोरी का पता परिवार को नहीं हुआ है। यह असम्भव सा नजर आता है । उधर राज कुशवाहा का परिवार व मित्रगण इस लवस्टोरी को मानने को तैयार नहीं है। ये कहते हैं कि राज कुशवाहा, सोनम से चार साल छोटा है और वह सोनम की दीदी कह कर सम्बोधित करता है। पता नहीं पुलिस किस एंगल से लवस्टोरी बात रही है। 

        " मेरी दृष्टि में " इस केस को सीबीआई को देना चाहिए। क्यों कि इंसाफ़ बहुत जरूरी है। जो देश के नागरिकों को नज़र आना चाहिए। वह इंसाफ़ कहीं नज़र नहीं आ रहा है। अब सोनम का परिवार भी ‌, सोनम का साथ नहीं दे रहा है। हो सकता है कि परिवार , पुलिस से डर रहा हो ..... !  ऐसी स्थिति में होनहार वकील की भूमिका बहुत ही आवश्यक है।

     - बीजेन्द्र जैमिनी 

                  वरिष्ठ पत्रकार 


Comments

Popular posts from this blog

लघुकथा - 2024 (लघुकथा संकलन) - सम्पादक ; बीजेन्द्र जैमिनी

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी