सूबे सिंह मौर्य
इनसे मिलिए
सूबे सिंह मौर्य
जन्म : 7.4.1955
जन्मस्थान :गांव धामलाका (रेवाड़ी)हरियाणा।
साहित्यक्षेत्र : -
हिंदी एवं हरियाणवी में पद्य और गद्य निष्णात कवि तथा लेखक; समीक्षक, आलोचक, भाषा विशेषज्ञ, मानस मर्मज्ञ , रामचरितवक्ता ।
प्रकाशन : -
' तोड़ भरम का(हरियाणवी गीत), महक बगिया की (हिंदी कविता), सुंदरकांड का सौंदर्य एवं मानव हित (गद्य), सार सत्सई (सात सौ दोहे), प्रेम काम्बली (हरियाणवी गीत), सहधर्मिणी (हिन्दी काव्य), परम साध्वी अंगूरीदेवी चालीसा, संत शरण चालीसा, स्वच्छता चालीसा। सैकड़ों गीत, कविताएं, लेख विभिन्न विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।
हिंदी एवं हरियाणवी आशुकवि :-
हजारों हरियाणवी गीतों, रागनियों की रचना हो चुकी। कक्षा दूसरी से हरियाणवी भजनों, रागनियों की रचना जारी।
पुरस्कार/सम्मान -
1. हरियाणा साहित्य अकादमी से पुरस्कृत।
2. साहित्य सभा कैथल से सम्मानित ।
3. बिश्नोई सभा, हिसार से सम्मानित।
4. हरियाणवी लोकगीत गायन/कविता पाठ आदि
में विभिन्न स्तरों पर पचासों बार पुरस्कृत तथा
प्रमाण पत्र प्राप्त।
5. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समारोहों में हरियाणवी कला प्रतियोगिताओं में विशेषज्ञ/निर्णायक जज के रूप में कार्य कर चुका।
अन्य:-
आकाशवाणी रोहतक से अनेकों वर्षों तक युवा संसार कार्यक्रम में हरियाणवी गायन और शैक्षिक/साहित्यिक विषयों पर समूह चर्चा आदि में भागीदारी रही है।
सरकारी सेवा -
हरियाणा पुलिस मुख्यालय,चंडीगढ़, हरियाणा सिविल सचिवालय , चंडीगढ़ (कमेटी ब्रांच,उद्योग ब्रांच, कैबिनेट ब्रांच, स्वतंत्रता सेनानी ब्रांच, मुख्य मंत्री सचिवालय, चंडीगढ़ आदि)। भारत सरकार(राजभाषा विभाग), एन. आर. वाई ; डी पी ई पी हरियाणा, चंडीगढ़ ।
एस. आर .सी.हरियाणा चंडीगढ़; शिक्षा विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़।
प्रमुख पद निर्वाह:-
प्राध्यापक, प्राचार्य, सहायक निदेशक, परियोजना अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, कार्यक्रम अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनसंख्या शिक्षा संयोजक, राज्य जन सूचना अधिकारी, राज्य सर्वेक्षण अधिकारी, शिक्षा विभाग हरियाणा। शिक्षा विभाग हरियाणा से सेवा निवृत्त ।
Comments
Post a Comment