डॉ. स्वर्ण किरण के आत्मीय पत्र

" डॉ. स्वर्ण किरण के आत्मीय पत्र " रजि. पोस्ट से मिली है ।  पुस्तक रूप में तैयार डॉ. रामदुलार सिंह ' पराया ' ने किया है । जिसमें 333 पत्रों में से 153 पत्रों को पुस्तक में शामिल किया है । सभी पत्र अपने आप में बेमिसाल है । डॉ. स्वर्ण किरण जी , डॉ. रामदुलार सिंह ' पराया ' के गुरु है । जिनके निर्देशन में पीएचडी ( विषय : दहेज़ विषयक अवधारणा से जुड़ी हुई लघुकथा का अनुशीलन ) की है । इस पुस्तक के विभिन्न पत्रों को ध्यान से पढ़ें तो पता चलता है कि डॉ. स्वर्ग किरण की यात्रा विवरण व अन्तिम दिनों का संधर्ष कैसा रहा है ? ऐसा विवरण अन्य कहीं उपलब्ध नहीं है । इसलिए ये पुस्तक अनमोल भी है । पुस्तक के कुल पेज 112 है।

  प्रकाशक
   *******
    उदित प्रकाशन
        पो. कुसुम्हीं ( चुनार )
         मिर्जापुर - 231404 उत्तर प्रदेश
         प्रथम संस्करण : 2021
        मूल्य : ₹ 150 / =

जीवन परिचय

========


                    डॉ. स्वर्ण किरण 

                     ************

जन्म : 16 मार्च 1934 , आरा ( बिहार ) 

पिता : स्व. राम भवन

माता : स्व. रामेश्वरी देवी 

लालन - पालन : 1944 में पिता का स्वर्गवास के बाद मामा श्री महावीर प्रसाद द्वारा

शिक्षा : एम. ए. , पीएचडी ( शोध विषय : हिन्दी में समस्यापूर्ति की परंपरा तथा विकास ) निदेशक : आचार्य नलिन विलोचन शर्मा 

विवाह : 25 मई 1950 को मिथिलेश कुमारी के साथ

पुत्र : डॉ. ईश्वर चंद्र , लक्ष्मी नारायण , इंदुभूषण

पुत्री : इंदु , शकुंतला , इंदिरा

लेखन : हिन्दी , भोजपुरी , मगही आदि भाषा में कहानी , लघुकथा , कविता , हाईकू , समीक्षा , निबंध , नाटक , अनुवाद , आलोचना ,  बाल साहित्य में लेखन

सम्पादन : नालंदा दर्पण मासिक , सोहसराय - बिहार

पुस्तकें :-

हिन्दी काव्य : -

मिटा हुआ पत्र ( कविता संग्रह ) - 1961
कुएँ का उड़ाह ( कविता संग्रह ) - 1961
कविताएँ स्वर्ग किरण की ( कविता संग्रह ) - 1967
नचिकेता ( खंडकाव्य ) - 1970
भीष्म ( खंडकाव्य ) - 1974
सुलोचना ( खंडकाव्य ) - 1974
मांडवी ( खंडकाव्य ) - 1974
रत्नावली  ( खंडकाव्य ) - 1974
इन्दिरा गांधी  ( खंडकाव्य ) - 1975
निष्ठा का सुर्य पुरुष : मैं ( कविता संग्रह ) - 1976
नालंदा की वेदना ( लम्बी कविता ) - 1976
कथामाला ( कविता संग्रह ) - 1977
तुलसी ( खंडकाव्य ) - 1978
बापू ( प्रबंध काव्य ) - 1981
विज्ञान की दुनियां ( कविता संग्रह ) - 1981
कवींद्र रवींद्र ( खंडकाव्य ) - 1983
गौरवगिरी महान यह कवि जी ( चकल्लस काव्य )
गंगा ( काव्य ) - 1984
मेरा संसार ( कविता संग्रह ) - 1985
कौंध रहे वे क्षण ( कविता संग्रह ) - 1990
ईशपुत्र ईसा ( प्रबंध काव्य ) - 1990 -91
मदर टेरेसा ( प्रबंध काव्य ) - 1993
पूर्वा की विदाई ( कविता एंव गीत संग्रह ) - 1994
निष्ठा की सुई ( कविता एंव गीत संग्रह ) - 1995
तलाश है ( कविता एंव गीत संग्रह ) - 1999

कहानी / लघुकथा : -

फैसला ( कहानी संग्रह ) - 1987
अपना पराया ( लघुकथा संग्रह ) - 1981
ऊँची नीची सड़क ( लघुकथा संग्रह ) - 1987
हाइफन ( लघुकथा संग्रह ) - 1987
इलाज ( लघुकथा संग्रह ) - 1987
संप्रेषण ( लघुकथा संग्रह ) - 1989
आजकल ( लघुकथा संग्रह ) - 1989
घेरा ( लघुकथा संग्रह ) - 1990
गंगोत्री ( लघुकथा संग्रह ) - 1990
बरगद ( लघुकथा संग्रह ) - 1992
मोरचा ( लघुकथा संग्रह ) - 1995
अनिला ( लघुकथा संग्रह ) - 1996
पहचान ( लघुकथा संग्रह ) - 1997
सरोकार ( लघुकथा संग्रह ) - 1998

बालोपयोगी : -

घर बाहर ( भाग - 1 ) कविता संग्रह - 1974
घर बाहर ( भाग - 2 ) कविता संग्रह - 1974
घर बाहर ( भाग - 3 ) कविता संग्रह - 1975

नाटक : -

विभीषण ( सैद्वांतिक नाटक ) - 1969
सुनयना ( सैद्वांतिक नाटक ) - 1972
संत रविदास ( सैद्वांतिक नाटक ) - 1985

हिंदी निबंध / आलोचना : -

संत रविदास और उन का काव्य - 1970
प्रेमचंद का कथा - संसार - 1980

मगही : -

तिनड़िड़िया ( कहानी संग्रह ) - 1980
बिहार ग्रंथालय संघम ( स्मारिका ) - 1988
मगही संस्कृति आउ दोसर ( निबंध ) - 1992
जमाना के असर ( लघुकथा संकलन ) - 1992

भोजपुरी : -

चारो ओर अन्हरिया ( कविता संग्रह ) - 1971
ले के ई लुकार हाथन में ( कविता संग्रह ) - 1975
धरती फट गेलइ हे ( कविता संग्रह ) - 1975
सुजाता ( खंडकाव्य ) - 1986
धरती के पाती तथागत के नाम ( खंडकाव्य ) - 1986
शेरशाह ( खंडकाव्य ) - 1988
जीवक ( खंडकाव्य ) - 1989
मुआर ( कविता संग्रह ) - 1989
तिनपतिया ( कहानी संग्रह ) - 1989
चहर दिवारी ( कहानी संग्रह ) - 1989
भोजपुरी संस्कृति आ दोसर ( निबंध संग्रह ) - 1990
नोआखाली में बापू ( विचार काव्य ) - 1996

अनुवाद : -
   ( संस्कृत से हिंदी , भोजपुरी एवं मगही )

इंदिरोपाख्यानम् - मूल : डॉ. युगल किशोर उपाध्याय - 1978
भगवद् बुद्वोपाख्यानम् - मूल: श्री विष्णुकांत - 1984
आईना के आर - पार ( गुजराती ) - मूल: श्री गिरीन जोशी ( मगही ) - 1991
शिव तांडव स्तोत्रम् - मूल : रावण - 1993 

शोध निर्देशन ( पीएचडी ) :-

      1. योगेंद्र प्रसाद ' योगी ' द्वारा बिहारी सतसई का सांस्कृतिक अध्ययन

      2. सुधा कुमारी द्वारा नालंदा के साहित्य में लोक संस्कृति की प्ररेणा एवं प्रभाव

      3. रामदुलार सिंह ' पराया ' द्वारा दहेज़ विषयक अवधारणा से जुड़ी हुई हिंदी लघुकथा का अनुशीलन

सम्मान / उपाधि आदि : -

- 18 मार्च 1978 को  अखिल भारतीय मगही साहित्य सम्मेलन , गया - बिहार द्वारा मगही सम्मान

- 15 मार्च 1985 को साहित्यलोक , परियावाँ , प्रतापगढ़ - उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्यश्री उपाधि

- 28 अगस्त 1991 को हलाहल , रेवाड़ी - हरियाणा द्वारा लघुकथा रत्न सम्मान 

- 24 जुलाई 1994 को श्री साईदास बालूजा साहित्य कला अकादमी , लाजपत नगर , दिल्ली द्वारा प्रशस्ति पत्र

- 17 सितम्बर 1994 को अखिल भारतीय भोजपुरी परिषद् लखनऊ - उत्तर प्रदेश द्वारा भोजपुरी शिरोमणि सम्मान

- 23 दिसम्बर 1994 को उत्तर प्रदेश रचनाकार संस्थान , परानापुर , बरवा , फैजाबाद - उत्तर प्रदेश द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी लघुकथा पुरस्कार 

- 13 सितंबर 2000 को जैमिनी अकादमी , पानीपत - हरियाणा द्वारा बीसवीं शताब्दी रत्न सम्मान 

देहावसान : 16 अक्टूबर 2009 

                   

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रमों की आवश्यकता क्यों हो रही हैं ?

हिन्दी के प्रमुख लघुकथाकार ( ई - लघुकथा संकलन ) - सम्पादक : बीजेन्द्र जैमिनी

लघुकथा - 2023 ( ई - लघुकथा संकलन )